Jan Mudde

No.1 news portal of India

बॉबी पंवार द्वारा सचिवालय की घटना पर कांग्रेसी विधायक ममता राकेश बेहद नाराज़, घटना की निंदा,मुख्यमंत्री को कानूनी कार्यवाही के लिए लिखा पत्र

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

देहरादून सचिवालय में सचिव आवास स्थित विश्वकर्मा भवन कार्यालय में बॉबी पंवार और उनके दो साथियों द्वारा सचिव और उनके स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार की घटना को भगवानपुर कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने गंभीरता से लेते हुए उसकी कड़ी निंदा की है।

विधायक ममता राकेश ने बॉबी पंवार के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सख्त कानूनी कार्यवाही करने की जोरदार मांग भी की है। ममता राकेश ने कहा कि प्रदेश के अधिकारी कड़ी मेहनत करते हैं अगर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ इस तरह की घटना घटित होना ठीक बात नहीं है ।उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी इस मामले में सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।

गौरतलब है कि बॉबी पंवार ने बुधवार को सचिवालय में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सचिव और उनके स्टाफ को धमकी देते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।

आरोप है कि इन लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा भी डाली थी । इस शिकायत के आधार पर कोतवाली नगर थाने में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने अपराध संख्या 475/24 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

सचिवालय में बॉबी पंवार द्वारा की गई मारपीट के मामले से सचिवालय के कर्मचारियों में भी भारी रोष है। अब ऊर्जा निगम के कर्मचारी भी बॉबी पंवार के खिलाफ एक जुट होने लगे हैं।वहीं कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने कहा कि बॉबी पवार एक जनपद चुनाव लड़ चुके हैं और वह एक जनप्रतिनिधि के रूप में आते हैं एक जनप्रतिनिधि को अधिकारियों के साथ इस तरह की घटना को अंजाम देना शोभा नहीं देता है जो भी पवार ने किया है इसकी कड़ी शब्दों में निंदा की जाती है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369