आरिफ नियाज़ी
रुड़की वासियों को अब अच्छा और खूबसूरत कपड़ा खरीदने के लिए देहरादून और सहारनपुर के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे।अब रुड़की के रहमानिया अरबी मदरसे के सामने सुलेमान क्लॉथ हाउस पर कम रेट पर अच्छी क्वालिटी का कपड़ा हर समय उपलब्ध रहेगा।रुड़की शहर में सुलेमान क्लॉथ हाउस खुलने से कपड़े के शौकीन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस कपड़े की दुकान की खास बात यह है कि नेताओं की मांग पर सस्ते दाम पर अब अच्छी क्वालिटी का कपड़ा मिलेगा।हालांकि दीपावली के अवसर पर सुलेमान क्लॉथ हाउस ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष छूट रखी है।आज जूमें के दिन सुलेमान क्लॉथ हाउस पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। कपड़ा लेने वाले ग्राहक अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे बेहद मुनासिब रेट पर बेहतर गुणवत्ता वाला कपड़ा और ग्वालियर की खास खादी भी यहां पर उपलब्ध है।
खादी के शौकीन नेता भी अपनी मनपसंद का कपड़ा खरीदने सुलेमान क्लॉथ हाउस पर पहुंच रहे हैं।वहीं कपड़ा व्यापारी तेलीवाला गांव निवासी मोहम्मद सुलेमान का कहना है कि उन्होंने खादी के शौकीन लोगों की पसंद को देखते हुए बहुत अच्छी खादी मंगाई है।रुड़की में सबसे मुनासिब रेट की उनकी एक मात्र ऐसी दुकान है जिस पर सभी की पसंद को ध्यान में रखकर कपड़ा मंगाया गया है।लोग काफी कपड़ा खरीद रहे हैं लोगों को उनकी दुकान पर हर वैरायटी वाला कपड़ा मिलेगा। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जमा रही।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।