आरिफ नियाज़ी
जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि हरिद्वार के जर्स कंट्री से लगभग 5 किमी दूर पार्वती इनक्लेव के पास हृदय राम निवास में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का धंधा जोरों पर चल रहा है,

जिससे सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह ने स्वयं अपने नेतृत्व में एक टीम का गठन किया जिसमें क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रवि सनवाल, पूर्ति निरीक्षक मुकुल शर्मा, पूर्ति निरीक्षक सतीश के साथ उक्त स्थान पर पहुंचे। मौके पर टीम को संदिग्ध हालत में खड़े वाहन की चैकिंग में 30 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद हुए तथा हृदय राम निवास भवन में चैकिंग के दौरान 50 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, दो नोजल पकड़े गए जोकि डॉमेस्टिक से कॉमर्शियल गैस सिलैंडर भरने के काम आते हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि मौके से विजेंद्र निवासी धनपुरा, निशांत निवासी धनपुरा, सचिन निवासी धनपुरा के साथ ही भवन मालिक बल सिंह चौहान के खिलाफ अभियोग पंजीकरण की कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अवैध तरीके से डॉमेस्टिक से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर भरने में प्रति सिलेंडर सरकार को लगभग 900 रुपए के राजस्व की हानि हो रही थी

तथा अवैध रिफिलिंग (मानकों की भी परवाह न करने के कारण) आसपास के क्षेत्र के लिए भी खतरा हो सकता था। विभाग की इस उपलब्धि पर
जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह सहित छापेमारी में शामिल पूरी टीम की पीठ थपथपाते हुए पूरी टीम की सराहना की है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।