Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तरकाशी की घटना को लेकर सपा नेता ने की सरकार से असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव समीर आलम ने उत्तरकाशी की घटना को लेकर कहा कि कुछ लोग हिंदू मुस्लिम एकता को खराब करना चाहते हैं जबकि इस देश और प्रदेश में सदियों से दोनों धर्म के लोग एक साथ रहते आ रहे हैं।उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर जो तनाव हुआ उसमें अराजकतत्व द्वारा जो पथराव किया गया जिसमें दर्जनों पुलिस कर्मी और पुलिस प्रशासन के अधिकारी घायल हुए हैं इसके लिए प्रदेश सरकार को भी सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि क्या सरकार इसके खिलाफ भी कोई अलग से कानून लाएगी या औपचारिकता पूरी की जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर समीर आलम ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने मुस्लिम पक्ष से मस्जिद एवं जमीन के कागज मांगे तो मुस्लिम पक्ष ने सभी कागज जिला प्रशासन उत्तरकाशी को दिखा दिए जिसको देखने के बाद जिला प्रशासन उत्तरकाशी ने मुस्लिम पक्ष को सही माना और मस्जिद को भी वैध मना फिर कुछ संगठनों द्वारा क्यों आक्रोश रैली निकाली गई और लोगों को भड़काकर मस्जिद को ध्वस्त करने के लिए अपील भी की गई ।

उन्होंने प्रदेश की धामी सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जोरदार अपील की। उन्होंने कहा कि कुछ संगठन प्रदेश का माहौल एवं गंगा जमुना तहजीब को खत्म करना चाहते है अब जिन्होंने प्रदेश का माहौल खराब करने का काम किया है उनके खिलाफ सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी यह मांग करती है की जो भी इस षड्यंत्र में शामिल है जो भी उत्तराखंड प्रदेश का माहौल खराब करने का काम करना चाहते हैं उनको जल्द से जल्द चिन्हित करके उनकी गिरफ्तारी हो और उत्तराखंड प्रदेश की फिजा में जो भी लोग जहर घोलने का काम करना चाहते हैं उनको सलाखों के पीछे पहुंचने का काम प्रदेश सरकार करे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369