Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के साउथ सिविल लाइन में सफाई कर्मचारी के साथ धक्का मुक्की, कोतवाली में पार्षद के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में हुआ समझौता

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के साउथ सिविल लाइन में सफाई कर्मचारी के साथ मामूली बात को लेकर धक्का मुक्की कर दी गई ।जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही सैंकड़ों सफाई कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए जहां जमकर हंगामा हुआ बाद में सभी सफाई कर्मचारी सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

हालांकि स्थानीय पार्षद नवनीत शर्मा के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया इस दौरान आरोपियों को भी सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में सफाई कर्मचारियों के साथ किसी भी तरह अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दरअसल हर रोज की तरह आज सुबह सफाई कर्मचारी साउथ सिविल लाइन में सफाई कर्मचारी पहुंचे थे इसी दौरान किसी बात को लेकर सफाई कर्मचारी और नोनू पक्ष आमने सामने आ गए जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ । मौके पर पहुंचे पार्षद नवनीत शर्मा ने दोनो पक्षों को शांत किया ।

इसी दौरान दोनों पक्ष सिविल लाइन कोतवाली पहुंच गए जहां सफाई कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी ।इसी दौरान स्थानीय पार्षद द्वारा दोनों पक्षों को समझाकर दोनों में समझौता करा दिया।और भविष्य में चेतावनी दी की अगर सफाई कर्मचारियों के मान सम्मान को ठेस पहुंचाई तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369