Jan Mudde

No.1 news portal of India

पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र सैनी ने कहा भाजपा ने हमेशा किया सैनी समाज का सम्मान, हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बनने पर जताया पार्टी का आभार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सैनी समाज को जो सम्मान देने का काम

किया है उसके लिए सैनी समाज भाजपा का हमेशा आभारी रहेगा।उन्होंने एक खास मुलाकात के दौरान कहा कि हरियाणा में नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाकर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इतना ही नहीं हरियाणा में सैनी समाज के साथ 36बिरादरी भी जुड़ी रही और उनका पूरा समर्थन भाजपा को मिला जिसके वह आभारी हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी नीतियों से पूरी तरह से भटक गई है कांग्रेस ने हमेशा राम मंदिर का विरोध किया है कांग्रेस आज पूरी तरह से दलदल में डूब चुकी है जिसका कोई मिशन नहीं है जबकि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन चुकी है जिसमें सबसे अधिक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत विदेशों में भी भारत की ताकत बढ़ी है आज विदेशों में भी भारत का झंडा बुलंद हुआ हुआ है। भाजपा नेता वीरेंद्र सैनी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने हैट्रिक बनाकर इतिहास रचा है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा के विकास को लेकर बेहद गंभीर दिखाई दे रहे हैं।आने वाले समय में अन्य प्रदेशों में भी भाजपा का परचम लहराएगा और विपक्षी पार्टियों के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।

वीरेंद्र सैनी ने कहा कि आज ओबीसी समाज भाजपा के साथ लामबंद हो चुका है जिसका आने वाले समय में भी पार्टी को लाभ मिलेगा।उन्होंने दावा किया की भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं का बड़े पैमाने पर सम्मान होता है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369