Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की वार्ड 35 माहिग्रान से कांग्रेस नेता साजिद कुरैशी उर्फ डोडा घर घर जाकर कर रहे रायशुमारी, पार्षद पद के चुनाव की है दावेदारी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है इसी बीच रुड़की में चुनाव के दावेदार जनता के बीच जाकर रायशुमारी करने में जुटे हैं।इसी कड़ी में वार्ड 35माहिग्रान से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साजिद कुरैशी उर्फ डोडा भी पार्षद पद के एक मजबूत प्रत्याशी साबित हो सकते हैं।साजिद कुरैशी का दावा है कि वह सबसे पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ता हैं इसलिए वार्ड की जनता इस बार उन्हें मौका देगी।

साजिद कुरैशी ने एक खास मुलाकात के दौरान कहा कि अगर वह पार्षद बनते हैं तो माहिग्रान की जनता पार्षद होगी। उन्होंने कहा कि माहिग्रान वार्ड की हालत आज भी बदहाल बनी हुई है किसी ने कोई विकास नहीं किया।आलम यह है कि जो लोग जीतकर नगर निगम में पहुंचे उन्होंने अपना विकास तो भरपूर किया लेकिन उनका जनता के विकास से कोई सरोकार नहीं रहा

हालांकि अब ऐसा नहीं होगा पार्षद की जनता के प्रति जवाबदेही बेहद जरूरी है।साजिद कुरैशी ने कहा कि जनता ने उनका समर्थन किया तो इस बार वह क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे और बड़े पैमाने पर विकास किया जायेगा।उन्होंने कहा कि आज माहिग्रान वार्ड में गंदगी का साम्राज्य है जिससे स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं इतना ही नहीं बेटियों को पढ़ाने की कोई अच्छी व्यवस्था नहीं है स्वास्थ्य सेवाएं ठप और बदहाल हैं लेकिन अगर उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो वह विकास की नई इबारत लिखेंगे।

साजिद का दावा है कि पार्षद बनने पर शिक्षा स्वास्थ्य और साफ सफाई के उचित इंतजाम किए जाएंगे।उन्होंने वार्ड 35 की अवाम से इस बार उन्हें जिताने की अपील करते हुए कहा कि माहिग्रान में परिवर्तन की हवा चल चुकी है इस बार माहिग्रान की जनता उन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाएगी। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन है लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है सभी जाती बिरादरी के लोग एक मंच पर आकर उन्हें वोट करेंगे ताकि इस क्षेत्र की पहचान भी रुड़की में अलग तरह से हो।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369