आरिफ नियाज़ी
भगवानपुर ऊर्जा निगम बिजली चोरों के खिलाफ बड़ा अभियान चला रहा है जिससे बिजली चोरों में हड़कंप मचा हुआ है ।आलम यह है कि भगवानपुर ऊर्जा निगम की टीम द्वारा सिकंदरपुर, छापुर, नन्हेड़ा आदि गांव में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी की जिसके चलते सिकंदरपुर चानचक गांव में 12, छापुर में 19 और नन्हेड़ा गांव में 12 केस विद्युत चोरी के पकड़े गए हैं ।
इस बाबत भगवानपुर उपखंड अधिकारी मोहम्मद उस्मान ने बताया कि बिजली चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऊर्जा निगम की अलग-अलग टीमों को बिजली चोरी के लिए लगाया गया है ताकि बिजली चोरी पर शिकंजा कसा जा सके। उन्होंने कहा कि बार-बार ऊर्जा निगम बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाता रहा है
लेकिन उसके बावजूद भी बिजली चोरों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता लेकिन बिजली चोरी रोकने के लिए अलग-अलग टीम बनाकर गांव-गांव में छापेमारी की जा रही है। इस मौके पर ऊर्जा निगम पुहाना के उपखंड अधिकारी अजीव राणा, अवर अभियंता फिरोज खान, फैजान अली, मोहम्मद वसीम,विनीत कुमार,आशीष कुमार,और विकास कुमार,संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।