Jan Mudde

No.1 news portal of India

खंजरपुर में फोनिक्स कॉलेज के डायरेक्टर चरब जैन द्वारा लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, बड़ी संख्या में कैंप में पहुंचे लोगों ने उठाया लाभ

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के खंजरपुर में फोनिक्स कॉलेज के डायरेक्टर चैरब जैन द्वारा एक विशाल स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने कैंप का लाभ उठाया। इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी फोनिक्स कॉलेज के डायरेक्टर चैरब जैन ने कहा कि उनके द्वारा शहर के 40 वार्डों में लगातार स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे जिसका लाभ आम लोगों को मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि जो लोग पैसे के अभाव में अच्छे डॉक्टर के पास तक नहीं पहुंच पाते उन्हें कैंप के माध्यम से इसका लाभ मिलेगा। चरब जैन ने कहा कि उनका मिशन है कि सभी लोग स्वस्थ रहें और खुशहाल रहे किसी को स्वास्थ्य से संबंधित कोई बीमारी ना हो यही उनका मकसद है। उन्होंने कहा की लगातार होने लोगों का बड़ा समर्थन मिल रहा है अगर शहर की जनता चाहेगी तो वह मेयर का चुनाव जरूर लड़ेंगे उन्होंने कहा कि जनता के लिए वह काम कर दिखाएंगे जो किसी ने नहीं किया नगर निगम में कमीशन खोरी पूरी तरह से बंद होगी और लोगों को विकास नजर आएगा।

उन्होंने कहा कि अगर मौका मिला तो रुड़की शहर की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।मेयर ऐसा होना चाहिए जो लोगों के प्रति जवाब देय हो ।उन्होंने कहा कि अगर शहर की जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह मेयर बनकर जनता की सेवा करेंगे मेयर वह नहीं बल्कि जनता होगी । चरब जैन के स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में डॉक्टर भी पहुंचे थे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369