Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के पश्चिमी अंबर तालाब में प्राधिकरण की टीम ने स्वीकृति से भिन्न किए जा रहे निर्माण को किया सील, विभाग की कार्यवाही से मचा हड़कंप

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम लगातार अवैध निर्माण को लेकर बेहद गंभीर बनी हुई है अवैध निर्माण पर विभाग की सख्त नजर है आज शहर के पश्चिमी अंबर तालाब में विभाग की टीम ने स्वीकृति से भिन्न किए जा रहे निर्माण कार्यों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें सील कर दिया गया।गौरतलब है की प्राधिकरण के अवर अभियंता आकाश जागुड़ी को सूचना मिली थी की

इस इलाके में मानचित्र से भिन्न प्रकार से निर्माण किया जा रहा है जिसे प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर सील करने का काम किया।इस दौरान हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता आकाश जागुड़ी ने बताया की मानचित्र से भिन्न और अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।प्राधिकरण की टीम लगातार ऐसे निर्माण पर नजर बनाए हुए है अगर इस तरह की सूचना उन्हें मिलेगी तो उस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369