आरिफ नियाज़ी
रुड़की के लंढौरा का ऊर्जा निगम किसी ना किसी मामले को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहता है एक तरफ जहां ऊर्जा निगम के अधिकारी अपने स्टाफ को ईमानदारी से कार्य करने की नसीहत दे रहे हैं तो वही ऊर्जा निगम के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते विभाग को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है हाल ही में ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता द्वारा दो जे ई को निलंबित कर दिए जाने के बाद भी कर्मचारी अपनी ड्यूटी के प्रति संजीदा नहीं है।

लंढौरा जे ई इस बार बेहद चर्चाओं में है ताजा मामला लंढौरा के लक्सर रोड स्थित शहनाई गार्डन के पीछे आवासीय कॉलोनी सरिता विहार के ऊपर से होकर गुजर रही हाई टेंशन लाइन का बताया जा रहा है जहां से 300 मीटर की पूरी लाइन गायब कर दी गई जब इसकी सूचना ऊर्जा निगम अधिकारियों तक पहुंची तो विभाग में हड़कंप मच गया आनन फानन में लंढौरा एस डी ओ गुलशन गुलानी ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी जिसमें कुछ लाइनमैन के नाम सामने आ रहे हैं।
इस मामले में कालोनी स्वामी से मोटी रकम वसूलने का आरोप भी लगा है इस मामले में विभागीय जे ई की भूमिका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।म हालांकि इस बाबत जब लंढौरा एसडीओ गुलशन गुलानी से संपर्क किया गया तो उनका साफ साफ कहना था कि मामला बेहद गंभीर है जिसकी जांच की जा रही है इसमें विभाग के कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं अगर किसी कर्मचारी का नाम सामने आता है तो उसके खिलाफ विभाग सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।