आरिफ नियाज़ी
रुड़की के देहरादून मार्ग पर स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है भारतीय किसान यूनियन तोमर ने सोलानी नदी के पास निर्माणाधीन आरोग्यम हॉस्पिटल का बड़ा विरोध किया है।किसान नेताओं का आरोप है की हॉस्पिटल का यह निर्माण पूरी तरह से अवैध है जिसका भाकियू तोमर विरोध करती है।उन्होंने हॉस्पिटल के निर्माण के खिलाफ हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को एक ज्ञापन भी सौंपा है
ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन तोमर ने चेतावनी दी है अगर जल्द ही आरोग्यम हॉस्पिटल का निर्माण नहीं रोका गया तो भाकियू तोमर बड़े पैमाने पर प्राधिकरण कार्यलय का घेराव करेगी। इस दौरान भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष सचिन चौधरी ने कहा की रूड़की के पास आरोग्यम हॉस्पिटल मे बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण चल रहा है लेकिन प्राधिकरण के अधिकारी पूरी तरह से बेखबर बने हुए हैं ।भाकियू नेता सचिन चौधरी ने कहा की हाईकोर्ट के आदेशों के तहत दो सौ मीटर तक नदी के किनारे किसी निर्माण की अनुमति नहीं दी जा सकती।
उन्होंने कहा की सोलानी नदी में निर्माण की किसी भी सूरत में अनुमति नहीं दी जा ।अगर निर्माण किया गया तो किसान आरपार की लड़ाई लड़ने को मजबूर हो जाएंगे।इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव तालिब हसन, प्रदेश अध्यक्ष सचिन चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र अधाना,गढ़वाल मंडल प्रभारी विकास वालिया ,युवा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा, इमरान अली, बुमेंद्र सैनी, अनवर अली एडवोकेट आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।