Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर कस्बे में दिवंगत विधायक के कैंप कार्यालय पर हुआ रामबारात का जोरदार स्वागत,ठेकेदार जुल्फकार अंसारी और उनके समर्थक भी रहे मौजूद

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

मंगलौर में एक बार फिर भाईचारे और आपसी सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। दरअसल मंगलौर कस्बे में आजादी के बाद से ही रामलीला बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित होती रही है जिसमें हिंदू मुस्लिम दोनो धर्मों के लोग प्रमुख रूप से शामिल होते रहे हैं।देर शाम मंगलौर कस्बे में बैंड बाजों के साथ निकाली जा रही राम बारात का मुस्लिम समाज के लोगों ने जगह जगह फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान दिवंगत बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के कैंप कार्यालय पर उनके परिवार और प्रमुख समाजसेवी ठेकेदार जुल्फकार अंसारी द्वारा भी जोरदार तरीके से शोभायात्रा का स्वागत किया गया।इस मौके पर बसपा नेता उबेदुर्रहमान उर्फ मोंटी अंसारी ने कहा की मंगलौर कस्बा हमेशा हिंदू मुस्लिम एकता और भाईचारे का प्रतीक रहा है यहां हिंदू मुस्लिम समाज के लोग एक दूसरे के त्योहार पर प्रमुखता से शामिल होते रहे हैं यह पुरानी परंपरा आज भी कस्बे में कायम है।

उन्होंने कहा की रामलीला का उत्सव चल रहा है रामलला की बारात बड़ी धूमधाम से निकाली जा रही है जिसका उन्होंने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया है जिसे आगे भी करते रहेंगे।इस दौरान प्रमुख समाजसेवी ठेकेदार जुल्फकार अंसारी ने कहा की आज मंगलौर कस्बा श्री राम के नारों से गूंज रहा है श्री राम की राम बारात का स्वागत बड़ी धूमधाम से दिवंगत विधायक के कार्यालय पर उन्होंने किया है।

उन्होंने कहा की हिंदू मुस्लिम पहले से एक साथ भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ कस्बे में रहते आए हैं और आगे भी रहेंगे।उन्होंने कहा की श्री राम की शोभायात्रा हर साल बड़ी धूमधाम से कस्बे में निकाली जाती है जिसका स्वागत मुस्लिम समाज के लोग बढ़चढकर करते हैं।रामलीला के समय राम बारात का मुस्लिम समाज बड़े उत्साह के साथ स्वागत करता है जगह जगह यह स्वागत होता है आज पूरा मंगलौर कस्बा श्री राम के नारों से गूंज रहा है। यह परंपरा कस्बे में नई नहीं है बल्कि आजादी के समय से यह परंपरा चली आ रही है।

हमेशा दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी इस परंपरा को निभाते रहे हैं और फूल मालाओं से राम बारात का स्वागत किया जाता हैं।इस मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।इस मौके पर जुनैद अंसारी, डॉ कलीम अंसारी,शहजाद अंसारी,शाकिर अंसारी, नौशाद अंसारी, यामीन अंसारी, आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369