आरिफ नियाज़ी
लंदन में एम एस सी की पढ़ाई कर रहे रुड़की के दून स्कूल के डायरेक्टर के बेटे अब्दुल्लाह से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर चालीस लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है ठगी करने वाले रुड़की के उसके जान पहचान के साथी ही बताए गए है।फिलहाल गंगनहर कोतवाली पुलिस ने आठ युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
दरअसल दून स्कूल के डायरेक्टर जहीर अहमद का पुत्र अब्दुल्लाह लंदन में एम एस सी की पढ़ाई कर रहा है आरोप है की रामपुर गांव निवासी मोहम्मद शोएब पुत्र शमशाद, आकिब पुत्र याकूब,मोनिश पुत्र अखलाक,और मतलूब पुत्र ताहिर के साथ उसकी नजदीकी जान पहचान थी जिन्होंने एक साजिश के तहत उनके बेटे को ऑनलाइन ट्रेडिंग में पैसे लगाने का झांसा दिया जिसके चलते उसने झांसे में आकर पहले अब्दुल्लाह से 36,31,900 रुपए लिए जिसकी उसके पास बैंक डिटेल भी मौजूद है।
स्कूल के डायरेक्टर जहीर अहमद का आरोप है की जब उनके द्वारा बार बार पैसे देने का आरोपियों पर दबाव बनाया गया तो आरोपियों ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी यहां तक की उनके परिवार को गोली मारने और भारी नुकसान पहुंचाने की धमकी देते हुए और रकम देने का दबाव बनाया गया जिससे वह बुरी तरह से डर गए और सभी ने दबाव बनाकर उनसे पांच लाख की रकम और ले ली ।
स्कूल के डायरेक्टर का आरोप है की आरोपी उसके बेटे के झूठे और फर्जी हस्ताक्षर युक्त पेपर ,फर्जी चैट दिखाकर उसे लगातार परेशान और ब्लैकमेल करने में लगे हुए थे। जब इस बाबत उन्होंने अपने बेटे से जानकारी ली तो हकीकत सामने आई ।हालांकि आरोपी उसके पुत्र को लगातार ब्लैकमेल करते रहे हद तो उस समय हो गई जब 26 सितंबर को आकिब पुत्र याकूब,शाहरुख,साकिब पुत्र अरशद,सुहैल,और भूरा अपने कुछ साथियों के साथ स्कूल में पहुंचें जहा उन्होंने जमकर हंगामा काटा और गाली गलौच की कुछ के पास देसी तमंचा और अन्य हथियार भी थे ।
आरोपियों द्वारा स्कूल को बर्बाद करने की धमकी भी दी गई जिससे प्रार्थी का परिवार बेहद डरा हुआ है। सभी आरोपी बेहद शातिर किस्म के है जो उन्हे ब्लैक मेल कर रहे हैं।इस घटना के गवाह स्कूल का स्टाफ और वहां लगे सी सी टीवी कैमरे भी हैं। इस दौरान आरोपियों द्वारा उनसे पचास हजार रुपए भी लिए गए।
फिलहाल तहरीर के आधार पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी शोएब,आकिब,मोनिश, मतलूब,शाहरुख,शाकिब,सुहैल,और भूरा के अलावा कुछ अन्य पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।