Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के करौंदी में आयोजित महिला सभा में बड़ी संख्या में पहुंची महिलाएं,महिलाओं को सरकार की योजनाओं और उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड की महिलाओं को अपनी जिम्मेदारी और अधिकारों को समझाने के लिए सरकार ने अब गांव गांव में महिला सभा और बाल सभा कराने का निर्णय लिया है।महिला सभा में महिलाएं अपनी समस्या और गांव की समस्याओं को प्रमुखता से रख सकेंगी। इतना ही नहीं महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी अब आसानी से मिल सकेगी।

आज रुड़की के करौंदी गांव में आयोजित महिला सभा के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थी जहां उन्होंने अपनी बेबाक राय और सुझाव भी अधिकारियों के सामने रखे। सरकारी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में देहरादून से पहुंचे गुड गवर्नेंस विशेषज्ञ पंकज नाथ ने महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया की वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों तथा अपने बच्चों की परवरिश ठीक तरह से करें।उन्होंने कहा की परिवार की सबसे अधिक जिम्मेदारी घर की महिला पर होती है

अगर महिलाएं अपने परिवार और बच्चों की परवरिश ठीक से करें तो उनकी बहुत सी समस्याएं अपने आप ही ठीक हो जाएंगी। पंकज नाथ ने कहा की आज सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार जन जागरूकता अभियान के साथ साथ उनके उत्थान के लिए कई तरह की योजनाएं चला रहीं है जिसका वह लाभ उठा सकती हैं।इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य संजना चौहान ने कहा की महिलाएं आत्मनिर्भर बने इसके लिए सरकार प्रयासरत है

महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जा रहा है आज कुछ महिलाएं समूहों के माध्यम से अपना परिवार चला रही हैं इस योजना में सरकार उन्हें सब्सिडी भी दे रही है।महिलाओं को लेकर सरकार बेहद गंभीर है।इस मौके पर जिला पंचायत प्रतिनिधि प्रदीप चौहान ने कहा की यह सरकार का अच्छा प्रयास है महिलाएं पहले से अधिक जागरूक होंगी और उन्हें अपने अधिकारों का पता चल पाएगा।

उन्होंने कहा की महिलाएं भी अब गांव के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगी।महिलाओं और बच्चों के विकास करने में सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी बनेश कुमार,ग्राम प्रधान श्रीमती महताब, उप प्रधान श्रीमती मीनाक्षी,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जुनैद,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता,जिला पंचायत प्रतिनिधि ओरंगाबाद विजय चौहान,और श्री धर्मेंद्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369