आरिफ नियाज़ी
एक तरफ जहां भाजपा कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मना रहे हैं वही उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स और हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद द्वारा साबिर साहब की दरगाह पर चादर और फूल पेश कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की गई ।
इस मौके पर शादाब शम्स ने दरगाह पर देश की अमन सलामती और खुशहाली की दुआएं भी मांगी।इस दौरान बरेली से पहुंचे कव्वाल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरगाह दफ्तर में पहली बार कव्वाली का आयोजन किया गया था जहां सभी लोगों में भारी उत्साह दिखाई दिया।शादाब शम्स,हज कमेटी चेयरमैन खतीब अहमद,भाजपा के वरिष्ठ नेता बहरौज आलम,हाजी मुस्तकीम द्वारा दरगाह में अपने देश और प्रदेश की खुशहाली की विशेष दुआएं की गई और दरगाह पहुंचे जायरीन को मिठाई भी वितरित की गई।
इस मौके पर शादाब शम्स ने कहा की आज साबिर साहब की दरगाह का 756 वे सालाना उर्स पर लाखों लोग कलियर पहुंचे हैं और देश की तरक्की की दुआएं कर रहे हैं वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा की आज पूरी दुनिया बारूद के ढेर पर है दुनिया में जंग छिड़ी हुई है लेकिन पूरी दुनिया के लोग आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ देख रही है आज भारत को ऐसा प्रधानमंत्री मिला जिसका विदेशों में भी लोहा माना जा रहा हो।शादाब शम्स ने कहा की आज भारत की ताकत बढ़ी है विकसित और समृद्ध भारत का सपना पूरा हो रहा है।जल्द ही भारत देश पूरी ताकत के साथ उभरेगा।
उन्होंने कहा की भारत के प्रधानमंत्री की सोच सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वाश की रही है सभी को नरेंद्र मोदी ने सम्मान देने का काम किया है जबकि दूसरी पार्टियां जनता से झूठ बोलकर उनको गुमराह करती रही हैं।इस मौके पर हज कमेटी के चेयरमैन खतीब अहमद ने कहा की आज का दिन बड़ा ही महत्त्वपूर्ण है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश की पहचान अन्य देशों में भी कराई है
तभी तो बड़े बड़े देश भारत की तरफ देख रहे हैं जो कार्य नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया है वह दूसरा कोई नहीं कर सकता था आज उन्होंने कलियर शरीफ दरगाह में नरेंद्र मोदी की लंबी आयु की कामना की है ।उन्होंने कहा की जो अनुभव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को है वह किसी दूसरे को नहीं है।पूरी दुनिया में मोदी का डंका बज रहा है।इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।