आरिफ नियाज़ी
रुड़की पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली , कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा एवं प्रवक्ता सूर्य सिंह पंवार आज दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात रुड़की पहुंचे । रुड़की पहुंचने पर पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड जनपद हरिद्वार के जिला अध्यक्ष सुखदेव सैनी की टीम के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया ।
जीतमणि पैन्यूली के द्वारा बताया गया कि 14 एवं 15 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन दिल्ली में किया गया, जिसमें निर्णय लिया गया कि पूरे देश के सभी जनपद मुख्यालयों पर 26 सितंबर 2024 को पुरानी पेंशन स्कीम एवं एकीकृत पेंशन स्कीम के खिलाप आक्रोश मार्च निकाला जाएगा जिसमें सभी विभागों के कर्मचारी एवं शिक्षकों के द्वारा प्रतिभाग कर एक ज्ञापन जिलाधिकारी के मध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा ।
जिसको सफल बनाने की जिम्मेदारी जनपद प्रभारी एवं जनपद कार्यकारिणी को दी गई है । प्रांतीय प्रवक्ता सूर्य सिंह पंवार ने बताया कि 15 दिसंबर को एन एम ओ पी एस का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में आयोजित होगा । जिसमें प्रांतीय कार्यकारिणी के द्वारा प्रतिभागिता के संबंध में समय पर अवगत कराया जाएगा । प्रांतीय कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा के द्वारा बताया गया कि सभी जनपद सदस्यता अभियान चलाकर अपने परिवार को बढ़ाने का निरंतर प्रयास करते रहें और जनपद स्तर पर सफल कार्यक्रम कर सरकार को स्पष्ट संदेश दें ताकि जल्द से जल्द पुरानी पेंशन बहाल हो सके ।
जिला प्रभारी सदाशिव भास्कर एवं जिलाध्यक्ष द्वारा प्रांतीय टीम को आश्वस्त किया कि आगामी 26 सितंबर को जनाक्रोश मार्च को सफल बनाने के लिए अपने जनपद के सभी घटक संगठनों की बैठक 7 सितंबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुड़की में आयोजित की गई थी जिसमें सभी घटक संगठनों के पदाधिकारीयों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपना समर्थन दिया था ।
इस अवसर पर जनपद प्रभारी सदाशिव भास्कर , जनपद अध्यक्ष सुखदेव सैनी , जनपद संरक्षक रविंद्र मंगाई , जनपद प्रचार मंत्री जोनी प्रसाद , कुलदीप सैनी जनपद कोषाध्यक्ष शिवकुमार पाल , रुड़की के संरक्षक शैलेंद्र गौड़ रुड़की ब्लॉक अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार , ब्लॉक अध्यक्ष लक्सर कुलदीप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नारसन ज्योतिराम , डायट रुड़की से अनिल धीमान , नारसन के प्राथमिक शिक्षक संघ नारसन के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद शर्मा,आदेश सैनी, जगदीश सिंह आदि उपस्थित रहे ।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।