Jan Mudde

No.1 news portal of India

सी एम के जन्म दिन पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड चेयरमैन शादाब शम्स ने दरगाह पर चढ़ाई चादर,दीर्घायु की मांगी दुआएं,जायरीन को बांटी मिठाइयां

Spread the love

आरिफ नियाज़ी*l

विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर साहब का सालाना उर्स बड़ी धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है।आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी जन्म दिन है उनके जन्म दिवस पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स और उत्तराखंड हज कमेटी के चेयरमैन खतीब अहमद द्वारा साबिर साहब की दरगाह पर चादर और फूल पेश कर मुख्यमंत्री की लंबी आयु के लिए दुआएं की गई। इस दौरान दरगाह में मिठाईयां भी जायरीनो को वितरित की गई।

इस मौके पर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा की प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरंतर इस प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं मुख्यमंत्री के द्वारा गरीब और निर्धन लोगों के लिए भी नई नई योजनाएं चलाई गई हैं जिनका उन्हे लाभ मिल रहा है। शादाब शम्स ने कहा की मुख्यमंत्री ने इस प्रदेश के विकास और इस प्रदेश की जनता के लिए कई ऐतिहासिक कानून भीं बनाए हैं।

इतना ही नहीं इस राज्य के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए हैं जिसका लाभ इस प्रदेश की जनता को मिल रहा है। उन्होंने इस दौरान देश और प्रदेश की खुशहाली की भी दुआएं की हैं। शादाब शम्स ने कहा की देश में आपसी भाईचारा प्यार मोहब्बत कायम हो नफरतों की दुकानें बंद हो यही वह संदेश देना चाहते हैं उन्होंने कहा की यह देश सदियों से अमन का पैगाम देता रहा है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की पिछले उर्स में पाकिस्तानी जायरीन को गीता रुद्राक्ष और गंगा जल दिया गया था और उसकी वीडियो भेजने के लिए भी उनसे कहा गया था लेकिन उन्होंने आज तक कोई वीडियो नहीं भेजी।उन्होंने कहा की ऐसे लोगों को वह बिल्कुल भी सम्मान नही देंगे जो झूठ बोलते हों और वायदा खिलाफी करते हों उन्होंने अब भी पाकिस्तानी जायरीन से यही सवाल किया है अगर वह उसी तरह से भाई चारा और प्यार मोहब्बत का पैगाम लेकर इस देश में आए हैं तो वह पूरी तरह से उनके साथ हैं।

इस मौके पर हज कमेटी के चेयरमैन ने कहा की आज पूरी दुनिया में साबिर साहब की सरजमी से भाईचारे और आपसी सौहार्द का पैगाम जाता है। सभी लोग इस संदेश को दूर तक लेकर आएं।इस मौके पर हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन मौलाना जाहिद रजा रिजवी ने कहा की साबिर साहब की दरगाह हमेशा प्रेम और एकता भाईचारे का संदेश देती आई है साबिर साहब ने हमेशा भाईचारे का संदेश दिया जिस पर आज दुनिया चल रही है।इस मौके पर बहरोज़ आलम, अजहर प्रधान, खालिद मंसूरी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369