Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की रेलवे स्टेशन से कलियर गेस्ट हाउस में पहुंचे 81 पाकिस्तानी जायरीन,कलियर गेस्ट हाउस में रहेगी कड़ी सुरक्षा

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की।कलियर स्थित साबिर पाक का 756 वा सालाना उर्स शुरू हो चुका है जिसमें देश विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचने लगे हैं। कलियर उर्स में शामिल होने के लिए आज सुबह पाकिस्तानी जायरीन का जत्था भी रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंचा जहां से कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें बसों से कलियर ले जाया गया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।कलियर गेस्ट हाउस में भी सुरक्षा पहरा कड़ा कर दिया गया है खुफिया विभाग के अधिकारी भी गेस्ट हाउस में रहेंगे।

गौरतलब है की कलियर में साबिर पाक का 756 वाँ सालाना उर्स चल रहा है जिसमें शामिल होने के लिए देश विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंच रहे हैं।इस उर्स में शामिल होने आते है। इस वर्ष केवल 81 जायरीनों को भारत आने का वीजा मिल पाया है जबकि 132 लोगों ने वीजा के लिए आवेदन किया था ।

आज सुबह पाक जायरीन अमृतसर देहरादून एक्सप्रेस से रुड़की पहुंचे। जहां पहले से ही पुलिस ने स्टेशन को छावनी में तब्दील किया हुआ था पुलिस अधिकारियों की सुरक्षा का आलम यह था की किसी भी बाहरी व्यक्ति को मौके पर नहीं पहुंचने दिया गया।ट्रेन से गिनती करके उतारने के बाद उन्हें पहले से स्टेशन के बाहर खड़ी रोडवेज बसों में बिठाया गया और कलियर के लिए रवाना किया गया।

पाक जायरीनों का कलियर पहुंचने पर स्वागत हुआ। यह जायरीन आने वाले पांच दिनों में उर्स के दौरान होने वाली रस्मो में शामिल होंगे। 19 सितंबर को जियारत के बाद यह वतन वापसी करेंगे। पाक जायरीनों के रुड़की आने के दौरान सीओ मंगलौर विवेक कुमार, गंगनहर कोतवाली प्रभारी गोविंद सिंह, मेला कोतवाली प्रभारी अजय सिंह,कलियर एसएसआई आमिर खान,गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ,एसआई मोहम्मद अकरम समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369