आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड सरकार लगातार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी है जिसमें जिला युवा कल्याण एव प्रांतीय रक्षक दल विभाग अपनी भूमिका निभा रहा है। जिला युवा कल्याण विभाग हरिद्वार जिले के हर ब्लॉक में चार चार सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोल रहा है ताकि महिलाएं सिलाई सीख कर अपना रोजगार स्थापित कर सकें।हरिद्वार के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट द्वारा सिकंदरपुर और खेड़ी शिकोहपुर गांव में सिलाई केंद्रों का उद्घाटन किया गया ।
इस दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए मुकेश भट्ट ने कहा की उत्तराखंड सरकार महिलाओं को रोजगार से जोड़ना चाहती हैं अब महिलाएं भी सिलाई सीख कर खुद का रोजगार स्थापित कर सकती हैं।उन्होंने कहा की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य महिला हैं और महिलाओं की परेशानी को बखूबी समझती हैं उन्होंने अपने विभाग में महिलाओं को और अधिक मजबूत करने और आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है जिसमें बड़े पैमाने पर सफलता भी मिली है।
उन्होंने कहा की अब पिछड़े और दूर दराज के गांव की महिलाएं आगे बढ़ सकेंगी और उन्हें। रोजगार मिलेगा।इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ साथ ब्लाक कमांडर भगवानपुर केशव कटारिया भी मौजूद रहे।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।