आरिफ नियाज़ी
नारसन ब्लॉक में प्रधान संगठन को लेकर नई राजनीति शुरू हो चुकी है।अभी पहले संगठन का कार्यकाल खत्म भी नहीं हुआ था की आनन फानन में दूसरा संगठन बन कर भी खड़ा कर दिया गया । इस बाबत दिल्ली रोड स्थित एक होटल में प्रधान संगठन की बैठक में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविंद्र चौधरी ने कहा की कोई भी संगठन हो वह एकजुटता और एकता से चलता है
जब अभी पहले संगठन का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ तो ऐसे में दूसरा संगठन किसी भी सूरत में नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा की आज प्रधान संगठन के अधिकांश प्रधान नौशाद अली के साथ हैं और नौशाद अली ही अभी अध्यक्ष हैं जिनके पास अनुभव के साथ साथ ग्राम प्रधानों का सबसे अधिक समर्थन भी है उन्होंने कहा की जब प्रधान संगठन का कार्यकाल खत्म नहीं हुआ तो ऐसे में दूसरा संगठन कैसे बन सकता है।
वहीं नारसन प्रधान संगठन के अध्यक्ष नौशाद अली ने कहा की उन्होंने अपने कार्यकाल में गांव से जुड़ी सभी योजनाओं को ग्राम प्रधानों तक पहुंचाने का प्रयास किया है ग्राम प्रधानों की समस्याओं को शासन प्रशासन तक प्रमुखता से पहुंचाया है। प्रधान संगठन के अध्यक्ष नौशाद अली ने कहा की उनका कार्यकाल अभी बाकी है लेकिन कुछ लोग भ्रांतियां फैलाकार प्रधान संगठन का अध्यक्ष बनना चाहते हैं जिसमें वह कभी सफल नहीं होंगे।
उन्होंने कहा की प्रधान संगठन अपना कार्य ठीक तरह से कर रहा है लेकिन कुछ लोग प्रधान संगठन को बदनाम करने की कोशिश में लगे हैं कोई भी ग्राम प्रधान ऐसे लोगों के बहकावे में आने वाला नहीं है सभी प्रधान एक जुट हैं जिनमें किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है। गौरतलब है की प्रधान संगठन को लेकर प्रधान बड़ी संख्या में मंगलौर रोड़ स्थित एक होटल में पहुंचे थे जहां सभी प्रधानों ने कहा की प्रधान संगठन एक जुट है अभी अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म नहीं हुआ है ।
इस मौके पर भक्तोवाली के ग्राम प्रधान प्रमोद महाजन, कोटवाल आलमपुर से प्रधान अलका पत्नी मोहित,कुलदीप प्रधान,रीना पत्नी रोहित,साधना ,रजनीश,जावेद प्रधान घोसीपुरा, जुल्फिकार प्रधान बुक्कनपुर,सकीरा पत्नी नौशाद शिकारपुर,संजील प्रधान बसवाखेड़ी,गौरव प्रधान जैनपुर, सदफ प्रधान टांडा भनेड़ा,सना पत्नी रियासत,पंकज प्रधान,राकेश कुमार,संगीता प्रधान,सुमित प्रधान,ममता प्रधान,आदि बड़ी संख्या में प्रधान मौजूद रहे।
दो गुटों में बंटे हैं जिनमे सबसे अधिक प्रधान नौशाद अली के साथ बताए जा रहे हैं।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।