आरिफ नियाज़ी
रुड़की का पीरपुर गांव आज भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है आलम यह है की गांव से बाहर दलित समाज के शमशान घाट के आसपास बड़े पैमाने पर गंदगी के ढेर लगे है जिसके चलते गंदगी से ग्रामीणों को अब संक्रामक बीमारी का भी डर सताने लगा है। शमशान घाट के चारों ओर बड़े बड़े कूड़े के ढेर लगने से प्रशासन पूरी तरह बेखबर बना हुआ है जिसकी शिकायत कई बार तहसील प्रशासन से लेकर आला अधिकारियों तक से कर चुके हैं लेकिन सिवाए कोरे आश्वासन के कुछ हासिल नहीं हुआ ।
सैंकड़ों ग्रामीण इस बाबत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से मिलने भी पहुंचे लेकिन कोई भी अधिकारी तहसील में नहीं मिले जिससे वह मायूस होकर वापस लौट गए। ग्रामीणों का आरोप है की गांव का एक दबंग व्यक्ति उनके शमशान घाट में गंदगी डलवा रहा है।
जिसे किसी सूरत में भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। ग्रामीणों का आरोप है की एक तरफ मोदी सरकार हर साल स्वच्छता पर करोड़ों के बजट खर्च कर रही है वहीं दूसरी ओर गंदगी के अंबार से शमशान घाट और उस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है की दलितों की उपेक्षा किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी अगर जल्द ही शमशान घाट के आसपास साफ सफाई ना हुई तो गांव के लोग तहसील स्थित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
इस मौके पर कुंवरपाल,प्रदीप कुमार, विक्रम सिंह,सुरेंद्र कुमार,बिजेंद्र कुमार,ऋषिपाल,जयपाला,अमृतपाल,विजयपाल,किरणपाल,संजय,मोनू,चंद्रपाल,मोहर सिंह,श्याम सिंह,सुभाष,बंदपाल,रकम सिंह,प्रमोद,राकेश, वेद कुमार,सोनी,संजू, आदि बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।