Jan Mudde

No.1 news portal of India

जिला पंचायत प्रतिनिधि मोहम्मद मुंतजिर की गाड़ी पर फायरिंग का मामला दो कोतवाली क्षेत्र के बीच फंसा

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

बिझौली निवासी जिला पंचायत सदस्य एव भाजपा नेता मुंतजिर अली की गाड़ी पर फायरिंग का मामला दो कोतवाली के बीच फंसकर रह गया है। मोहम्मद मुंतजिर का आरोप है की पुलिस ने अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया है जबकि पूरी घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद है अगर पुलिस मौके से सीसी टीवी फुटेज की जांच करे तो सभी का चेहरा सामने आ जाएगा।

मोहम्मद मुंतजिर का कहना है की उन पर तीन गाड़ियों से हमला किया गया है जब तीन गाड़ी सवार उनकी गाड़ी में टक्कर मारने में सफल नहीं हुए तो आरोपियों ने उनकी गाड़ी पर अधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने काफी दूर तक गाड़ी का पीछा भी किया लेकिन उन्होंने किसी भी गाड़ी को आगे निकलने नहीं दिया। फायरिंग के समय उन्होंने आनन फानन में 100 नंबर पर भी कॉल किया लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। वह किसी तरह से फायरिंग से बचते बचाते सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे और पूरा मामला पुलिस को बताया।

जिला पंचायत प्रतिनिधि का आरोप है की 23 अगस्त की रात को वह सक्षम हॉस्पिटल के पास अपने एक साथी के आने का इंतजार कर रहे थे तभी लगभग एक बजे तीन गाड़ियों में सवार लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनकी गाड़ी को रोकने की भरपूर कोशिश की लेकिन उन्होंने इसी बीच अपनी गाड़ी को दौड़ा दिया। मोहम्मद मुंतजिर का कहना है की पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।

फिलहाल सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने पूरे मामले की जांच अब मंगलौर कोतवाली को सौंपी है।सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी आर के सकलानी ने बताया की स्कोर्पियो गाड़ी पर फायरिंग के मामले में तहरीर मिली थी लेकिन सक्षम हॉस्पिटल का क्षेत्र मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में आता है इसलिए अब मंगलौर कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी।तहरीर वहां भेज दी है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369