Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा में विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया जहर देने का आरोप,हालत गंभीर,हायर सैंटर रैफर

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

झबरेड़ा निवासी एक विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहरीला पदार्थ देने का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही आनन फानन में मौके पर पहुंचे परिजनों ने पीड़ित को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सैंटर ऋषिकेश रैफर कर दिया गया है। विवाहिता की 11माह की मासूम बच्ची का भी रो रो कर बुरा हाल है।फिलहाल विवाहिता के परिजनों में ससुराल पक्ष के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है।

दरअसल झबरेड़ा निवासी अखलाक का आरोप है की 27 फरवरी 2022 को उसकी बेटी का विवाह ग्राम सालारपुर तहसील जानसठ जिला मुजफ्फरनगर निवासी शादाब से हुआ था जिसमें उन्होंने लग्जरी गाड़ी के साथ साथ अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज भी दिया था लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज मांगने के नाम पर उसका शोषण करते रहे। कई बार मांग पूरी ना करने पर ससुराल पक्ष ने उसके साथ जमकर मारपीट भी की ।आज उन्हे सूचना मिली थी की उनकी बेटी को जहरीला पदार्थ दिया गया है जिसे जानसठ के एक छोटे हॉस्पिटल में रखा गया है सूचना मिलते ही वह आनन फानन में मौके पर पहुंचे तो वहां पर ठीक तरह से उपचार नहीं मिल रहा था और ससुराल पक्ष के लोग भी मौके से फरार थे

जिसके चलते वह गुलफ्शा और उसकी छोटी बच्ची को लेकर रुड़की पहुंचे जहां उन्होंने पीड़ित को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां से सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ऐम्स ऋषिकेश रैफर किया है।वहीं पीड़ित विवाहिता की हालत नाजुक बनी हुई है। अखलाक का कहना है की उन्होंने अपनी बेटी को बीएड कराया और दीनी तालीम भी दिलाई लेकिन ससुरालियों की डिमांड हर दिन बढ़ती गई जिसे पूरा करना उनके बस की बात नहीं थी।उन्होंने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।इस दौरान झबरेड़ा नगर पंचायत के पूर्व सभासद सलमान अली भी मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369