Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर के इमलीखेड़ा गांव में मामूली बात पर सगे भाइयों में चले जमकर लाठी डंडे,दो की हालत गंभीर, हायर सैंटर रैफर

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

कलियर के इमलीखेड़ा गांव में मामूली बात को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले ।इस विवाद में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। मौके पर अफरातफरी मच गई और हंगामा बढ़ता देख किसी ने इसकी सूचना इमली चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है

जहां दो की हालत को गंभीर देखते हुए सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों में हायर सैंटर ऋषिकेश रैफर किया गया है।दरअसल इमली खेड़ा गांव में शमीम पुत्र आसिफ,मुरसलीन पुत्र आशिक,समीर पुत्र शमीम और गुलबहार पुत्र आशिक के बीच किसी मामले को लेकर पिछले लंबे समय से तनातनी चली आ रही है आज देर शाम आरोप है की दोनो पक्ष के लोग लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए जहां जमकर लाठी डंडे चले जिसमें चार लोग घायल हुए हैं

जिनमे गुलबहार और शमीम की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सैंटर रैफर किया गया है।फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। वहीं पुलिस तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369