Jan Mudde

No.1 news portal of India

हाजी परिवार का समर्थन पाने की कोशिश में जुटे रैफरी,मौका मिला तो मंगलौर का बड़े पैमाने पर करेंगे विकास -मुन्ना रैफरी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

मंगलौर नगर पालिका के चुनाव में इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। खास बात यह है की अध्यक्ष पद के चुनाव में दावेदारों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस चुनाव में हाजी और काज़ी का समर्थन पाने के लिए दावेदार जी जान से जुटे हुए हैं ।आलम यह है की सभी दावेदार जनता के बीच पहुंचकर समर्थन देने की अपील भी करने लगे हैं।

जिनमे एक मुन्ना रैफरी का नाम भी शामिल है उनका दावा है की इस बार हाजी परिवार का समर्थन उन्हें ही मिलने वाला है।दिवंगत विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के सबसे पुराने समर्थक माने जाने वाले मौ इमरान अंसारी उर्फ मुन्ना रैफरी का दावा है की अगर उन्हें हाजी परिवार का समर्थन मिलता है तो उनकी ऐतिहासिक जीत होगी।इतना ही नहीं एक खास मुलाकात के दौरान मुन्ना रैफरी ने कहा की वह पिछले लंबे समय से हवेली और हाजी परिवार के साथ जुड़े रहे हैं अब उनका समय आया है उन्हें पूरी उम्मीद और आशा है की हाजी जी का परिवार नगर पालिका चुनाव में उन्ही को अपना समर्थन करेगा।

मुन्ना रैफरी ने दावा की मंगलौर कस्बा आज भी विकास से कोसों दूर है जिसका आज तक भी कोई विकास नहीं हो पाया है लेकिन अगर हाजी परिवार और कस्बे की जनता उन्हे अध्यक्ष पद पर चुनकर भेजती है तो कस्बे में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की उनका परिवार लंबे समय से कस्बे के लोगों के साथ जुड़ा रहा और उनके हर सुख दुख में साथ रहा है जिसका लाभ उन्हें मिलेगा वह आज भी गरीब और जरूरत मंद लोगों की खिदमात को अंजाम देते रहे हैं।

उन्होंने कहा की चुनाव तो आते और जाते रहते हैं लेकिन जिसके दिल में मंगलौर की अवाम की सेवा और कस्बे का विकास करना होगा जनता इस बार उसी को अपना अध्यक्ष चुनेगी।मुन्ना रैफरी ने कहा की वह हमेशा से बसपा में रहे हैं जिसके चलते उन्हें मंगलौर नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी बसपा में मिली जिसे उन्होंने बखूबी निभाया ।उन्होंने कहा की कस्बे की जनता को आज तक भी कोई विकास करने वाला नगर पालिका अध्यक्ष नहीं मिला जिसके चलते कस्बे में गंदगी और जलभराव से आज तक लोग परेशान होते रहे

लेकिन वह ऐसा नहीं होने देंगे मौका मिला तो कस्बे में बड़े पैमाने पर विकास होगा।उन्होंने उबेदुरहमान उर्फ मोंटी अंसारी से समर्थन की अपील करते हुए कहा की इस बार वह उन्हें ही अपना समर्थन दें ताकि कस्बे में विकास के नए आयाम स्थापित हो सकें।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369