Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा युवा मोर्चा की तिरंगा यात्रा में की शिरकत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम तिरंगा यात्रा में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के आने पर भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दिया ।भाजपा कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लिए दोपहिया वालों से मुख्यमंत्री को लेकर शहर के अलग-अलग मोहल्ले में लेकर रवाना हुए

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद बाइक पर सवार होकर रैली बाइक रैली की अगवानी कर रहे थे तिरंगा यात्रा में एक तरफ जहां भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल थे वहीं भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं भी बड़ी संख्या में पहुंची थी। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र की एकता और भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश के विकास में अहम योगदान दिया है ।

उन्होंने देश ही नहीं विदेशों में भी भारत को पहचान दिलाई है।इस मौके पर मौके पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ,राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ,भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, भाजपा जिला महामंत्री अरविंद गौतम ,प्रवीण सिंधु,भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अफजल अली, भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित मोहन अग्रवाल आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369