आरिफ नियाज़ी*
रोटरी क्लब रूड़की सेंट्रल के सदस्यों द्वारा पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए क्लब अध्यक्ष सोमेन कर्मारकर के नेत्रत्व में जंगल लगाओ जीवन बचाओ कार्यक्रम के तहत ग्राम मेहवड कलां गंग नहर किनारे सिचाई विभाग की भूमि पर 25 से ज्यादा फलदार,छायादार,एवं औषधीय वृक्षों का पौधारोपण किया।
जिसमे नीम,हरड,जामुन,बेहडा,रुद्राक्ष,अर्जुन,कदम,कठल,चंदन,पीपल,आंवला जैसे पौधे लगाए गए । इस अवसर पर सचिव राधेश्याम गुप्ता ने बताया की जुलाई व अगस्त माह रोटरी क्लब में पर्यावरण संरक्षणं एवं पौधा रोपण के लिए समर्पित है अतः प्रत्येक वर्ष यह प्रोग्राम किया जाता है।
शदीपक शर्मा एव डॉ.देवेश भिमसारिया ने कहा कि मानव ने अपने स्वार्थ हेतु प्रकृति का शोषण किया है। हज़ारों वर्षों की प्रक्रिया से जो जंगल ईश्वर ने निर्मित किये थे,उन्हें बेदर्दी से समाप्त किया है। परिणाम हमारे सामने है। अतः आज नए जंगल उगाना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिये। इसी क्रम में तेज़ी से बढ़ने वाले जंगल लगाने हेतु, हम वनस्पति वैज्ञानिक डॉ अकीरा मियावाकि के द्वारा स्थापित विधि का प्रयोग कर रहे हैं।
प्रोग्राम समन्वयक वैभव सिंह ने बताया की पौधों के रोपण के साथ साथ सभी सदस्यों ने उनके संरक्षणं की भी जिम्मेदारी ली है। प्रत्येक सदस्य ने पौधा रोपण में बडे उत्साह से बढ चढकर सहयोग किया।
परियोजना कॉर्डिनेटर पीयूष गर्ग ने कहा कि पर्यावरन सुरक्षा एवं संवेर्धन मे छोटे जंगल आक्सीजन का महत्वपूर्ण स्रोत बनेंगे।
इसी संदर्भ मे यह पहल की गई है। मानसून का समय भी पौधा रोपण के लिए उपयुक्त है।
इस अवसर पर अनिल चड्ढा,आदर्श कपानिया,दिनेश सैनी,दीप्ति कर्मारकर,रमा गुप्ता,प्रीति अग्रवाल,अंजली गर्ग,कमलेश पवार,सविता सिंह,प्यारी बिटिया एरिका एव वर्णित आदि सदस्य उपस्थित रहे।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।