शादान अली
झबरेड़ा नगर पंचायत एक बार फिर चर्चाओं में है। नगर पंचायत द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक नहीं पहुंच रहा है जिसके चलते नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन एव पूर्व राज्य मंत्री गौरव चौधरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़झाले का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत के ई ओ से पूरे मामले की जांच की मांग की।
उन्होंने आरोप लगाया की प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास पात्र व्यक्तियों को ना देकर कुछ खास और बड़े लोगों को दिए जा रहे हैं जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने दो सौ लोगों को अभी तक दिए गए आवासों की जांच कराने की मांग भी की।उन्होंने कहा की सैंकड़ों लोग ऐसे हैं जो अपने आवास के लिए हर रोज नगर पंचायत कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें अभी तक भी आवास की कोई किस्त जारी नहीं हुई है।आज भी बहुत से लोग बेघर हैं ।
गौरव चौधरी के साथ कस्बे के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे जिनमे अधिकांश महिलाएं थीं।इस मौके पर गौरव चौधरी ने आरोप लगाया की नगर पंचायत के अधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर गंभीर नहीं हैं और वह आवास योजना में भेदभाव अपना रहे हैं उन्होंने कहा की आज बड़ी संख्या में कस्बे के परिवार बेघर होने को मजबूर हैं लेकिन इससे नगर पंचायत अधिकारी पात्र लोगों को चक्कर कटवाने को मजबूर कर रहे हैं।
उन्होंने चेतावनी दी की अगर सोमवार तक समाधान ना हुआ तो नगर पंचायत कार्यालय पर बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद ई ओ रमेश दत्त पाठक ने आश्वासन दिया की जल्द ही सभी पात्र लोगों के खातों में प्रधानमंत्री आवास की किस्त जारी की जाएगी नियमानुसार सभी के आवास का निर्माण जल्द पूरा कर दिया जाएगा।इस मौके पर मदन सिंह खालसा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान कस्बे की एक दर्जन महिलाओं ने भी अपना गुस्सा ई ओ पर उतारा और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ना देने का गंभीर आरोप भी लगाया।इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राजबीर पंवार, ईट भट्टा यूनियन के अध्यक्ष मदन सिंह खालसा आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।