आरिफ नियाज़ी
रुड़की रोटरी क्लब के एक कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की रोटरी क्लब के विश्व में बीस लाख से अधिक सदस्य हैं जो समाज को बेहतर बनाने में लगे हुए हैं और इसके अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं ।उन्होंने कहा की रोटरी क्लब जरूरत मंद लोगों की समय समय पर मदद भी करता है जो एक अच्छा प्रयास है।
इस दौरान उन्होंने कहा की उत्तराखंड में आपदा आज के समय में बड़ा मुद्दा है जिसके लिए पेड़ों को अधिक से अधिक लगाने की आवश्यकता है और उनको कैसे बचाया जाए इसके लिए भी जनता को जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा की पहाड़ दरक रहे हैं जिससे आपदा का आना लगा रहता है वह भी स्वयं तीन साल से हरे पेड़ लगाने पर जोर देते रहे हैं अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए आहवान किया है ताकि जिस तरह से लोग मा का सम्मान करते हैं पेड़ का भी उसी तरह से सम्मान करें।
उन्होंने कहा की पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा इसके लिए उन्हें आगे आना चाहिए ।उन्होंने कहा कि हरेला के अंतर्गत अभी तक एक करोड़ 64 लाख पेड़ पूरे प्रदेश में लगाए जा चुके हैं लोगों को इसके लिए मुहिम भी चलानी पड़ेगी तभी इसके अच्छे परिणाम समाने आयेंगे।
कार्यक्रम चैयरमेन हर्ष प्रकाश काला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और गगन सरीन ने सभी अतिथियों को मंच पर आमंत्रित कर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। निवर्तमान अध्यक्ष अशोक अरोड़ा को कालर पहनाकर राष्ट्रीय गान के बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने रोटरी क्लब रुड़की के समाजोत्थान के लिए किए गए कार्यों की सराहना की।
उन्होंने कहा रोटरी क्लब विश्व की वह सामाजिक संस्था है। जिसने विश्व को पोलियो मुक्त करने का संकल्प लेकर पोलियो जैसी बिमारी पर अपने संसाधनों से नियन्त्रण किया। रोटरी अध्यक्षा वन्दना मोहन के अनुरोध पर कैबिनेट मन्त्री सुबोध उनियाल ने वन भूमि वृक्षारोपण हेतु शीघ्र आवंटन करने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा की 65वर्षो के रोटरी क्लब रुड़की के कार्यों को कर रहा है उन्होंने हर प्रकार से सहयोग का आश्वासन भी रोटरी क्लब को दिया।
विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नोमिनि 25-26रवि प्रकाश ने निवर्तमान अध्यक्ष रोटे अशोक अरोड़ा द्वारा वर्ष 23-24में किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए वर्ष 24-25की अध्यक्ष रोटे वन्दना मोहन से और अच्छे कार्य की अपेक्षा की और पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। अशोक अरोड़ा ने अपने कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत की और सभी रोटरी सदस्यों को बहुत ही सराहनीय कार्य के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
अध्यक्ष वन्दना मोहन द्वारा वर्ष 24-25के कार्य सूची पटल पर रखी और बोर्ड ऑफ डायरेक्टरों का परिचय करने के साथ तीन नये सदस्यों को पिन लगाकर सदस्यता दी गई। कार्यक्रम के अन्त में सभी अतिथियों को उत्तराखंड की टोपी पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गगन सरीन और अध्यक्षता पीपी हर्ष प्रकाश काला ने किया।
क्लब की ओर से कारगिल योद्धा आन केप्टन दिगम्बर सिंह नेगी आरआरसी अध्यक्ष पूजा नन्दा, रतिराम शास्त्री, रविन्द्र ममगाईं को सम्मानित किया गया। इस अवसर रोटरी क्लब सेंट्रल से अध्यक्ष सोनम कर्माकर, दीप्ति, पीपी वैभव सिंह कपानिया, इनरह्वील की अध्यक्षा डॉ रमा भार्गव, डॉ. अजय भार्गव, नील धवन, इन्दु रावल, रमेश रावल, मिड टाउन, पीडीजी हेमंत अरोड़ा, पी पी राजीव गोयल, ओल्ड इज़ गोल्ड पीपी प्रेम मोहन, एडीजी सुभाष सरीन सचिव अल्का मितल, विरेन्द्र जैन रेणु, डॉ संजीव सैनी, प्रियंका सैनी, रीना नैथानी, कुसुम काला, प्रो राजेश चन्द्रा, अंजुल गर्ग,प्रेम सैनी, ममता सैनी, दीप्ति रणजीत सिंह सांची सरीन,प्रेम सरीन सुनैना, कामना अरोड़ा,पूजा गुप्ता सचिन गुप्ता,वीके शर्मा,विनय शर्मा नीलम शर्मा, अरविंद मित्तल,मनोज जैन मिनाक्षी, निधि, साहिल आदि उपस्थित रहे।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।