Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के इमली रोड़ पर लाइफ केयर क्लीनिक पर मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की में लगातार स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो रही हैं इसी कड़ी में इमली रोड स्थित डॉ वजाहत अली एमबीबीएस और डॉक्टर सदाकत अली बीएमएस लाइफ केयर क्लीनिक में अपनी सेवाएं देंगे खास बात यह है कि इस क्लीनिक में तसल्ली बख्श तरीके से मरीजों का उपचार किया जाएगा और फीस भी मुनासिब रखी गई है।आज इमली रोड स्थित लाइफ केयर क्लीनिक का उदघाटन प्रमुख समाजसेवी शाकिर अली, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अफजल, शहजाद फारूकी और कांग्रेस नेता मुबाशिर एडवोकेट ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अफजल ने कहा की रुड़की शहर की आबादी लगातार बढ़ रही है यहां के गली मोहल्लों में भी अब अच्छे क्लीनिक और डॉक्टर लोगों का बेहतर तरीके से उपचार करेंगे।उन्होंने कहा की आम आदमी को कम फीस पर अच्छा उपचार अब लाइफ केयर क्लीनिक पर मिल सकेगा।इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी शाकिर अली ने कहा की इमली रोड पर लाइफ केयर क्लीनिक खुलने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी ।किसी भी समय मरीज क्लीनिक पर पहुंचकर उपचार ले सकते है।

वहीं इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्मचारी शहजाद फारूकी ने कहा की लाइफ केयर क्लीनिक पर एम बी बी एस और बी ए एम एस डिग्री धारक लोगों का उपचार करेंगे अब लोगों को बेहतर और अच्छा उपचार लाइफ केयर क्लीनिक से मिलेगा। उन्होंने कहा की स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बेहतर होती जा रहीं हैं।इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुबशिर एडवोकेट ने कहा की इमली रोड पर कोई भी क्लीनिक ऐसा नहीं था जहां पर डिग्री धारक डॉ मौजूद रहते हों लेकिन अब लाइफ केयर क्लीनिक से उन्हें काफी उम्मीद और आशा है की वह जनता की सेवाओं पर खरा उतरेंगे।

इस अवसर पर डॉ वजाहत अली ने बताया कि इमली रोड पर बड़े लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं की भारी कमी देखी जा रही थी जिसके चलते मरीजों को बड़े-बड़े अस्पताल के चक्कर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ता था लेकिन उसके बावजूद भी उन्हें अच्छा उपचार समय पर नहीं मिल पाता था लेकिन लाइफ केयर क्लिनिक एक बेहतर सेवा अपने मरीज को देखा उन्होंने कहा कि कम फीस पर तसल्ली बख्श तरीके से मरीजों का उपचार किया जाएगा।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि लक्सर से बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद का भी उन्हें काफी सहयोग रहा है जिनकी बदौलत यह आज नया क्लीनिक खोला गया है शहजाद विधायक हमेशा जनता की सेवा में लगे रहते हैं जिनका आगे भी सहयोग मिलता रहेगा।इस मौके पर समाजसेवी फरासत अली ,साजिद अली डॉक्टर फरमान, मोहसिन पार्षद आदि बड़ी संख्या में लोगमौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369