आरिफ नियाजी
हरिद्वार – कावड़ यात्रा अपने चरम पर है ऐसे में खानपुर विधायक उमेश कुमार के द्वारा हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों और सभी शिवालयो पर पुष्प वर्षा की गई । खानपुर विधायक उमेश कुमार के द्वारा हर की पौड़ी के आसपास सभी शिवालयों पर पुष्प करने के साथ हाईवे व कावड़ पटरी पर आने जाने वाले शिव भक्तों और लक्सर स्थित जटाशंकर महादेव मंदिर पर भी पुष्प वर्षा की ।
वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार जब से ख़ानपुर स्व विधायक बने हैं तभी से कुछ अलग करने का काम करते हैं जहां एक और अभी तक उमेश कुमार के द्वारा हिंदू मुस्लिम एकता को बढ़ावा देने के लिए ईद के समय में नमाजियों पर पुष्प वर्षा की गई थी तो वही रविदास जयंती के अवसर पर भी उमेश कुमार के द्वारा हरिद्वार जिले के सभी रविदास मंदिरों पर पुष्प वर्षा करने का काम किया गया था तो ऐसे में गत वर्ष भी उमेश कुमार शर्मा के द्वारा कावड़ यात्रा पर पुष्प वर्षा करने का काम किया गया
तो वही इस बार भी उमेश कुमार शर्मा के द्वारा बेहद खराब मौसम होने के बावजूद हेलीकॉप्टर के द्वारा हर की पौड़ी स्थित सभी शिवालय गंग नहर, हाईवे स्थित आने जाने वाले शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा करने के साथ लक्सर स्थित प्रसिद्ध जटाशंकर महादेव मंदिर पर भी पुष्प वर्षा की गई ।
उमेश कुमार का कहना है कि वह सभी समाज को एक साथ लेकर चलता हूं और सभी धर्म का सम्मान करता हूं मैं जहां रविदास जयंती पर श्री रविदास मंदिरों पर पूरे जिले में फूल बरसाने का काम रविदास जयंती के अवसर पर किया था तो वही ईद के अवसर पर नमाजों पर पुष्प वर्षा करने का काम किया गया था तो वही जब से विधायक बना हूं दूसरी बार कावड़ यात्रा में आने वाले शिव भक्तों फूल बरसाने का काम मेरे द्वारा किया गया है।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।