आरिफ नियाज़ी
रुड़की ब्लॉक के भारापुर के समीप भौरी डेरा में एक बड़ा हादसा पेश आया है गांव के एक मकान के अचानक भरभरा कर गिरने से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना हैं घायलों से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हे डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
दरअसल भारापुर के भोरी डेरा गांव में मोहब्बत उर्फ काला का मकान है आज देर शाम बारिश के दौरान जब वह अपने परिवार के साथ घर में थे तो घर के बरामदे का लिंटर और दीवार भरभराकर अचानक गिर पड़ा। हादसे के बाद चीख पुकार मची और लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। अफरातफरी के बीच बचाव कार्य तेजी से शुरू हुआ सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचेऔर घटना की जानकारी ली।हादसे के समय घर में कुल नौ लोग मौजूद थे जिसमें से आठ और दस वर्ष के दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोगों को गंभीर हालत में मलवे से बाहर निकाला गया। इसके साथ ही दो लोगों को हल्की चोटें भी लगी है।गंभीर घायलों को पास के निजी अस्पताल और हायर सेंटर ले जाया गया। वहीं मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे है फिलहाल घटना को लेकर लोग बेहद दहशत में हैं। गांव में सन्नाटा पसरा है।
इस हादसे में दस वर्षीय आसमा और आठ वर्षीय नगमा की मौत हुई है । वहीं मोहब्बत पुत्र अहमद, वर्षीय तहबानो पत्नी मोहब्बत, मानो पत्नी इलताफ, ताहिर, दानिश, मंतसा,सरफराज, फहरा और इमराना घायल हुए हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिवेश शासनी ने बच्चों की मौत की पुष्टि की है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।