Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के बिशंभर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में कावड़ियों के लिए दो दिवसीय भंडारे का आयोजन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की रूप चंद शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट एवं बिशंभर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में संयुक्त रूप से शिव भक्त कावड़ियों के लिए 30 एवं 31 जुलाई 2024 दो दिवसीय भंडारे का आयोजन महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर किया गया ।

इस अवसर पर संस्थान के सचिव चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि हमें सभी धार्मिक आयोजनों में मिल जुलकर प्रतिभाग करना चाहिए कावड़ सेवा करना पुण्य का कार्य है।

इस अवसर पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सौरव भूषण शर्मा ने कहा कि इस समय हमारे उत्तराखंड प्रदेश में कावड़ मेला अपनी चरम सीमा पर है हर कावड़िया जल्द से जल्द अपने मंदिर में पहुंचाना चाहता है अब डाक कावड़ का प्रारंभ हो जाएगा शिव भक्त कावड़िया को चाहिए कि वह सयंम बरते और एक दूसरे को टक्कर ना हो जाए या कोई अनहोनी ना हो जाए उसे बचाने के लिए सावधानी पूर्वक सड़कों पर अपने वाहन चलाएं।

इस अवसर पर संस्थान की मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव भूषण शर्मा ने कहा कि हमारे संस्थान में रूपचंद शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा व्यवस्था एवं आराम करने का स्थल भी तैयार किया गया है।

इस अवसर पर संस्थान के विभाग अध्यक्ष दिवाकर जैन ने कहा कि आज वह समय आ गया है जब हमें एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए एक दूसरे के दुख सुख में प्रतिभा करना चाहिए।

इस अवसर पर निम्न अध्यापक अध्यापिकाएं सुधीर सैनी, जितेंद्र रावत, प्रवीण कुमार ,सुनील चौहान, राहुल लोहान, कुमारी सोनी ,कुमारी वंदना, कुमारी आशना भूटानी विशाल सैनी आदि उपस्थित रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369