शादान अली
रुड़की शहर में जींस और टी शर्ट पहनने वालों के लिए एक अच्छी खबर है शहर के अंबरतालाब में कपड़ो के शौकीन लोगों को बेहद कम रेट पर अच्छी कंपनियों के कपड़े कम रेट पर मिल सकेंगे।अंबर तालाब कुंदन स्वीट्स के पास ट्रिपल सेवन क्लोथिंग स्टोर का आज भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा शुभारंभ किया गया।इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।इस मौके पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा की रुड़की शहर लगातार विकास कर रहा है और विकास के नए आयाम खुल रहे हैं
रुड़की में ट्रिपल सेवन क्लोथिंग स्टोर खुलने से रेडिमेड कपड़ो के शौकीन लोगों का सपना साकार होगा।उन्होंने कहा की रुड़की में कपड़ो का व्यापार लगातार बढ़ता जा रहा है कंपटीशन के बीच लोगों को बेहतर क्वालिटी के कपड़े ट्रिपल सेवन क्लोथिंग स्टोर पर कम रेट पर मिलेंगे यह दुकान के स्वामी यूसुफ कुरैशी का एक अच्छा प्रयास है यूसुफ कुरैशी की टीम को वह बधाई देते हैं की उन्होंने अपना स्वरोजगार अपनाया इतना ही नहीं अन्य बेरोजगार युवाओं को भी उनके द्वारा रोजगार मिलेगा।
प्रदीप बत्रा ने कहा की रुड़की शहर अब एक मॉडल शहर के रूप में स्थापित हो चुका है रुड़की को क्लीन सिटी ग्रीन सिटी और मॉडल सिटी बनाने में स्थानीय लोगों का भी बड़ा योगदान है जल्द ही उनका यह सपना पूरा होगा। शिक्षा नगरी में अब व्यापारी भी अब बेहतर तरीके से अपना कारोबार कर सकेंगे।छोटे व्यापारी भी शहर के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं ऐसा उनका मानना है।वहीं दुकान स्वामी यूसुफ कुरैशी ने बताया की उनका सपना था की वह अपना स्वय का रोजगार स्थापित करें जिसमें लोगों को कम और मुनासिब रेट पर अच्छी कंपनियों के कपड़े मिल सकें।
यह सपना उनका पूरा हुआ है । उन्होंने कहा की ग्राहकों के लिए नई स्कीम भी लॉन्च की गई है जिसमें तीन हजार की खरीदारी करने पर एक कूपन दिया जाएगा जिसमें ग्राहक को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा की अभी एक शुरुआत है आगे आगे वह अपने ग्राहकों के लिए और भी योजना चलाएंगे।इस मौके पर हाजी कमरूजमा, हाजी बिट्टू, राहत खान, मोहम्मद, माही, सोनू कुरैशी, लियाकत, हमजा सागर मेडिकल वाले ताहिर चौधरी, शोएब, हाजी मोहम्मद उमर, और पत्रकार नसीम मलिक,अनस अब्बासी सहित सेंकड़ों लोग मौजूद रहे।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।