Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में सौरभ भूषण शर्मा प्रधानमंत्री मोदी की मुहिम को बढ़ा रहे आगे

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम मुहिम को आगे बढ़ते हुए भारतीय जनता पार्टी के एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के प्रदेश सह संयोजक एवं व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण शर्मा एवं जिला ई उपाध्यक्ष पश्चिमी मंडल व प्रभारी श्रीमती सावित्री मंगला ने शिव भक्त कावड़ियों के साथ उनकी मां के नाम में श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर सिविल लाइन में पर्यावरण को शुद्ध करने में अपनी भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर प्रदेश संयोजक सौरव भूषण शर्मा ने कहा कि यह हम सब का कर्तव्य है कि अब हमें पर्यावरण को बचाना होगा और यह तभी संभव है जब हम सब युद्ध स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम करेंगे प्रधानमंत्री ने जो एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ किया है उससे हमारे पर्यावरण को बहुत लाभ प्राप्त होगा।

इस अवसर पर पश्चिमी मंडल की मंडल प्रभारी श्रीमती सावित्री मंगल ने कहा कि हम सबको इस मुहीम में अपनी हिस्सेदारी निभाई होगी क्योंकि आज जो वृक्ष लगेगा उसका फल कम से कम 10 वर्षों के बाद प्राप्त होगा।

इस अवसर पर सिद्धेश्वर शिव मंदिर सिविल लाइन के मुख्य पुजारी अचार्य रोहित शर्मा आचार्य सचिन शर्मा एवं कई शिव भक्त कावड़िया उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369