Jan Mudde

No.1 news portal of India

न्यूज़ इंडस्ट्रीज़ के बेहद तेज तर्रार संपादको में शुमार शख्सियत ने कलियर दरगाह पहुँचकर चादर और फूल किए पेश ,देश में अमन सलामती के साथ भाईचारे के लिए मॉंगी दुआएं

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

विश्व प्रसिद्ध दरगाह कलियर शरीफ में इस समय बड़ी संख्या में जायरीन पहुंच रहे हैं । टीवी न्यूज़ इंडस्ट्री के मशहूर संपादक आशिफ एकबाल अपने परिवार के साथ कलियर स्थित साबिर साहब की दरगाह पहुंचे जहां उन्होंने दरगाह पर फूल और चादर  पेश की।

इस दौरान आशिफ एकबाल ने हजरत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर की दरगाह पर देश की अमन सलामती और आपसी सौहार्द की दुआएं मांगी।

आशिफ एकबाल ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की साबिर साहब की दरगाह पर आने वाले जायरीन की जायज दुआएं कबूल होती हैं जिसे साबिर साहब अपने दरबार में बुलाते हैं वही यहां पहुंचते हैं आज उन्हे भी साबिर साहब के दरबार में पहुंचकर बेहद रूहानी सकून हासिल हुआ है उन्होंने पूरे देश की तरक्की खुशहाली और आपसी सौहार्द की दुआएं भी मांगी ।

आशिफ एकबाल ने कहा की साबिर साहब के दरबार में आए हजारों जायरीन हर रोज अपनी मन्नत मुरादें लेकर पहुंचते हैं साबिर साहब की दरगाह पर आने वाले कभी खाली हाथ नहीं लौटते।आशिफ एकबाल ने कहा की साबिर साहब की दरगाह अदब का मरकज है जहां बड़े अदब आदाब का ध्यान रखना पड़ता है साबिर साहब किसी को भी खाली हाथ नहीं लौटाते। उन्होंने कहा की वह समय समय पर साबिर साहब के दरबार में आते रहते हैं।जहां उन्हें शांति भी मिलती है।

आसिफ एकबाल ने कहा की साबिर साहब के दरबार में सभी धर्मों के लोग बड़ी संख्या में आते हैं जहां से उन्हें बड़ा फैज़ हासिल होता है।यहॉं आकर ही समझ में आता है कि एक ही सफ में खड़े हो गए सभी महमूदों अयाज़,ना कोई बंदा रहा ना कोई बंदा नवाज़… इसीलिए यहॉं ना ही कोई हिन्दू हैं ना मुसलमान यहॉं सिर्फ़ सवाली है और मन्नत पुरी करने की इल्तेजा के साथ यहॉं आता है और फ़ैज़ लेकर जाता है…

आशिफ एकबाल ने कहा कि वह जल्द केन्द्र के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और राज्य मंत्री से यहॉं के डेलिगेशन से मिलकर यहॉं की परेशानियों का निवारण करने की तरफ़ ध्यान आकृष्ट करेंगे….

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369