आरिफ नियाज़ी
रुड़की सिविल लाइन कोतवाली और एस पी देहात कार्यालय में हरेला पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर एस पी देहात स्वपन किशोर सिंह ने कहा की हरेला कार्यक्रम हरियाली का कार्यक्रम है जिसे आज बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि हरेला पर्व देश एवं पूरे विश्व को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र मे एक नई दिशा प्रदान कर रहा है।
पर्यावरण संरक्षण को समर्पित लोक पर्व हरेला की परंपरा को आगे बढ़ाने व प्रकृति को हरा-भरा बनाने का संकल्प लें।पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत हमें पेड़ पौधे लगाने चाहिए। पेड़ पौधे जहां हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं वही फल, फूल, औषधि, इमारती लकड़ी, ईधन आदि प्रदान करते हैं। इस अवसर पर सीओ रुड़की नरेंद्र पंत ने कहा की आज लोग व्यक्तिगत हित में पेड़ पौधों को काटते जा रहे हैं तथा पौधारोपण नहीं कर रहे हैं जिससे प्रकृति में विषमता उत्पन्न हो रही है ।
सरकार द्वारा विषमता को दूर करने के लिए पर्यावरण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।वहीं सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी आर के सकलानी ने कहा की प्रकृति को बचाने के लिए वृक्ष लगाना बेहद आवश्यक है।कोतवाली में भी हरेला पर्व पर वृक्षारोपण किया गया है। इस अवसर पर गंगनहर और सिविल लाइन कोतवाली का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।