आरिफ नियाज़ी
इस समय पूरी दुनिया हजरत इमाम हुसैन की शहादत का गम मना रही है तो वहीं भगवानपुर के खेड़ी शिकोहपुर गांव में भी हजरत इमाम हुसैन की याद में अलम निकाले गए जिसमें हजरत इमाम हुसैन को याद किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। इस मौके पर अकीदतमंद नोहाखानी करते हुए गांव गांव में जुलूस के रूप में चलते रहे।
अकीदतमंद जमील नियाज़ी ने कहा की हजरत इमाम हुसैन ने हक के लिए अपने पूरे परिवार के साथ करबला के मैदान में शहादत दी। उन्होंने कहा की हज़रत। इमाम हुसैन ने अपने परिवार के साथ करबला में कुर्बानी देना बेहतर समझा लेकिन यजीद के हाथ पर बैत नहीं हुए।उन्होंने कहा की आज पूरी दुनिया इमाम हुसैन को याद कर रही है। उन्होंने एक नोहा गुनगुनाते हुए कहा की इस्लाम मर चुका था जो होती ना करबला, इस्लाम जिंदा कर गया सजदा हुसैन का।
उन्होंने कहा की करबला के शहीदों को दुनिया कभी भुला नहीं पाएगी कयामत तक इमाम हुसैन के नाम का डंका बजता रहेगा। इस मौके पर राशिद नियाज़ी,राव इरफान,राव उस्मान,राव अजमत, राव महशर, अशरफ अली, राव अशरफ, शफाहत अली, शुजाहत, राव हबीबुर्रह मान,राशिद, राव उस्मान,राव शाकिर खां,राव अथहर प्रधान, ग्राम प्रधान राव फसाहत अली, राव फारूक, राव बबलू, राव फरीद, राव अनवर,राव सलीम,राव जिशान अली,सिकंदर, जकी, आदि बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।