Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के बी एस आई शिक्षण संस्थान में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने किया वृक्षारोपण,वृक्षारोपण को बढ़ावा देने पर दिया जोर

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत बी एस आई शिक्षण संस्थान में पहुंचे जहां उन्होंने कॉलेज में एक पेड़ मां के नाम मुहिम को आगे बढ़ाते वृक्षारोपण किया। इस दौरान कार्यक्रम में पर्यावरण बचाओ वृक्ष लगाओ की शिक्षा शिक्षकों एवं युवा पीढ़ी को दी।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि हम सब को मिलकर यह प्रयास करना होगा कि हम अपनी धरा को हरा भरा रख सके उसके लिए अपने जीवन में काम से कम 50 वृक्ष जरुर लगे हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जो महिम एक पेड़ मां के नाम चलाई जा रही है वह स्वागत योग्य है। बी एस आई शिक्षण संस्थान को वह काफी समय से जानता हैं जिसके लिए इस सुंदर कार्य के लिए पूरी प्रबंध समिति साधुवाद की पात्र है।

इस अवसर पर संस्थान के सचिव चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि अब वह समय आ गया है जब हमें वृक्षारोपण कार्यक्रम को युद्ध स्तर पर करना होगा।

इस अवसर पर संस्थान के कोषाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि अपने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो मुहिम एक पेड़ मां के नाम चलाई जा रही है उसी के निमित आज हमारे महाविद्यालय में शिक्षा मंत्री द्वारा एक वृक्ष लगाया गया और शिक्षा मंत्री ने अध्यापिकाओं को एवं विद्यार्थियों को अपने जीवन में काम से कम 50 पेड़ लगाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधक गौरव भूषण शर्मा ने कहा कि हमें वृक्षारोपण कार्यक्रम करते रहनी चाहिए और यह ध्यान देना चाहिए कि हम ऐसे वृक्ष लगाए जो छायेदार हो फलदार हूं और उनकी तब तक सुरक्षा करें जब तक वह स्वयं अपनी सुरक्षा करने के में सक्षम ना हो हमारा कर्तव्य बैठता है कि हम धरती पर लगे सभी पेड़ों का संरक्षण करें।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी शुभाराम प्रजापति ने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व का विषय है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री ने वृक्षारोपण के लिए एक पेड़ लगाओ मां के नाम मुहिम की शुरुआत की है और हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि जो लक्ष्य हमें दिया गया है उसे लक्ष्य को हम पूरा कर पाएंगे।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सावित्री मंगला ,जिला महामंत्री अरविंद गौतम, पंकज नंदा ,आचार्य रोहित शर्मा दिवाकर जैन सुनील चौहान,प्रवीण कुमार ,राहुल रोहान, आदि अध्यापक अध्यापिका एवं छात्र में उपस्थित रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369