आरिफ नियाज़ी
रुड़की के प्रशासनिक भवन में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें चकबंदी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओ पर गंभीरता से विचार किया गया । इसके साथ ही ऊर्जा निगम द्वारा किसानों से बिल वसूली और बिजली चोरी के नाम पर परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया है ।किसानों ने दोनो विभाग की कार्यशैली पर गहरा रोष प्रकट किया है। इस बाबत भारतीय किसान यूनियन रोड के सैकड़ो किसानों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर नायब तहसीलदार को एक ज्ञापन भी सौंपा है।
दरअसल भारतीय किसान यूनियन रोड की मासिक बैठक में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे थे जहां भारतीय किसान यूनियन रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने कहा की चकबंदी विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है इतना ही नहीं चकबंदी अधिकारी किसान की समस्या को गंभीरता से नहीं लेते जिसके चलते किसान दर दर की ठोकरे खाने के लिए मजबूर है।
उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि ऊर्जा निगम आम जनता के साथ-साथ किसानों का भी बड़े पैमाने पर शोषण कर रहा है । बिजली चोरी के नाम पर बिजली बिल वसूली के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है जिसे किसान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा । उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की अगर समय रहते चकबंदी विभाग और ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने अपना रवैया न बदला दो किसान आर पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर हो जाएगा और सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे ।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।