आरिफ नियाज़ी
खानपुर विधानसभा में चैंपियन फैमिली का दबदबा आज भी बरकरार है इसका ताजा उदाहरण लोकसभा चुनाव में देखने को मिला है जहां कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और कुंवरानी देवयानी के अथक प्रयासों और रात दिन की मेहनत के बावजूद त्रिवेंद्र सिंह रावत को जीत हासिल हुई है। हालांकि भाजपा के बड़े नेता हों या भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत सभी मान चुके हैं की खानपुर विधानसभा में आज भी चैंपियन का दबदबा कायम है।
हालांकि माना यह भी जाता है की चैंपियन जिस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लें उसमें वह दिन रात एक करके सफलता हासिल कर लेते हैं। इसी तरह मंगलौर उपचुनाव में भी कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और कुंवरानी देवयानी मंगलौर उपचुनाव में भी घर घर और गली गली जाकर भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना के पक्ष में लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं। रानी देवयानी ने खास तौर से मंगलौर विधानसभा की महिलाओं से अपील की है की इस बार वह भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना को जिताएं ताकि इस क्षेत्र में विकास की नई ताबीर लिखी जा सके।
वहीं चैंपियन भी इस चुनाव को जिताने के लिए दिन रात एक कर चुके हैं उनकी कोशिश है की करतार भड़ाना अगर चुनाव जीतते हैं तो इसका लाभ मंगलौर की अवाम को मिलेगा।उनका मानना है की करतार सिंह बढ़ाना कोई नेता नहीं बल्कि एक जमीन से जुड़ी ऐसी शख्सियत के मालिक हैं जो जाति धर्म की राजनीति ना कर केवल विकास का पैमाना देखता है करतार सिंह बढ़ाना कभी भी हिंदू मुस्लिम के बीच कोई भेदभाव या फासला नहीं रखता भड़ाना ही इस क्षेत्र का विकास कर सकते हैं कोई दूसरा नहीं।चैंपियन मानते हैं की मंगलौर का विकास आज तक भी नहीं हो पाया लेकिन अगर भड़ाना को जनता ने मौका दिया तो वह जीत की नई इबारत लिखेंगे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।