आरिफ नियाज़ी
एंकर मंगलौर उपचुनाव के प्रचार के अंतिम चरण में भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है दस जुलाई को मतदान है जिसके दो दिन शेष बचे हैं ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के नेता प्रचार में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते।
भाजपा ने अब मुस्लिम समाज के उलेमाओं को भी प्रचार में लगा दिया है उत्तराखंड अरबी मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी,उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स और स्लामिक स्कॉलर मुफ्ती वजाहत कासमी ने मुस्लिम समाज से भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना को मुस्लिम समाज से वोट देने की अपील की है।इस दौरान मुफ्ती शमून कासमी ने कहा की मुस्लिम समाज में तेजी से बदलाव आ रहा है अब वह भाजपा से जुड़ रहा है
उन्होंने कहा की मुस्लिम समाज की तरक्की केवल और केवल भाजपा ही कर सकती है जबकि कांग्रेस ने मुस्लिम समाज को भाजपा से डराकर वोट तो हासिल किए लेकिन उनके विकास के लिए कभी कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुस्लिम समाज के उत्थान के लिए तमाम तरह की योजनाएं चलाई हैं
जिनका लाभ उन्हें मिल रहा है।वहीं स्मलामिक स्कॉलर मुफ्ती वजाहत ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते है की मुस्लिम बच्चों के एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में लैपटॉप हो जिससे मुस्लिम समाज को रोजगार से जोड़ा जा सके।उन्होंने कहा की भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना विकास पुरुष व्यक्ति हैं
अगर मंगलौर की अवाम ने उन्हें इस बार विधायक बनाया तो मंगलौर की तस्वीर बदलेगी और यहां का विकास एक नई इबारत लिखेगा।उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा की इस क्षेत्र की तरक्की और विकास के लिए कांग्रेस और बसपा को सबक सिखाने का काम करें तथा भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना को ऐतिहासिक जीत दिलाएं ताकि एक नजीर पेश हो सके।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।