Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर उपचुनाव में बसपा प्रत्याशी उबेदुर्रहमान उर्फ मोंटी अंसारी ने झोंकी ताकत,सभी से की वोट की अपील

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

मंगलौर उपचुनाव के मतदान के अब कुछ दिन ही शेष बचे हैं एक तरफ जहां कांग्रेस और भाजपा के दर्जनों बड़े नेताओं ने मंगलौर में डेरा डाल लिया है वहीं बसपा प्रत्याशी मोंटी अंसारी ने भी अपना प्रचार तेज कर दिया है मोंटी गांव गांव जाकर बसपा और अपने दिवंगत पिता हाजी सरवत करीम अंसारी द्वारा कराए गए विकास कार्यों के नाम पर लोगों से वोट देने की अपील कर रहे हैं।

मोंटी का कहना है की उनका मकसद राजनीति में पैसा कमाना नहीं बल्कि अवाम की सेवा करना और मंगलौर का विकास करना है।उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जिन्होंने जनता के लिए कभी कुछ नहीं किया लेकिन अब जनता सब समझती है और इसीलिए बसपा को वोट करेगी।उन्होंने कहा की उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस की सरकार रही लेकिन उन्होंने कभी भी इस क्षेत्र के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया

जिससे यह क्षेत्र और भी बदहाल होता गया लेकिन उनके मरहूम पिता द्वारा हमेशा मंगलौर की जनसमयाओ को प्रमुखता से सरकार के सामने उठाते रहे जिसका लाभ क्षेत्र के लोगों भी हुआ।उन्होंने कहा की इस क्षेत्र की तरक्की और विकास के लिए एक बार जनता बसपा को वोट करे ताकि इस क्षेत्र का तेज गति से विकास हो सके।इस मौके पर मोंटी के भारी समर्थक मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369