Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के सरकड़ी गांव में भाजपा नेता के परिवार पर हमला,पुलिस ने किया केस दर्ज, हथियारों की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के सरकड़ी गांव के भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री के परिवार पर हुए हमले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है।वहीं पीड़ित परिवार का आरोप है की दबंगों ने फैक्ट्री में घुसकर हथियारों के बल पर हमला कर दिया जिससे फायरिंग होते ही मौके पर अफरातफरी मच गई फायरिंग की आवाज सुनकर सब लोग इधर उधर भागने लगे तभी दबंगों ने भाजपा नेता दानिश गौड़ के भाई शाहिद पर जोरदार हमला बोल दिया

जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुए है।फिलहाल शाहिद का उपचार हायर सैंटर में चल रहा है वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।भाजपा नेता के परिवार का आरोप है कि विपक्षी आपराधिक किस्म के व्यक्ति है जिनके खिलाफ जिले के कई थानों में पहले भी विभिन्न धराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

गौरतलब है की रुड़की के सरकडी गांव में वरिष्ठ भाजपा नेता और अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री दानिश गौड़ का परिवार रहता है दानिश गौड़ हमेशा से लोगों की सेवा करते रहे हैं करोना काल से लेकर अब तक वह गरीबों को राशन और कई बार गरीबों को मदद पहुंचाने के लिए निशुल्क कैंप भी लगा चुके हैं समय समय पर निशुल्क राशन भी बांटते रहते हैं जिनकी उपलब्धि से कुछ लोगों की राजनीति पर खासा प्रभाव भी पड़ा है।दानिश गौड़ की भाजपा सरकार में भी मंत्रियों से काफी नजदीकी है।जिसके चलते वह गांव में अक्सर सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाते रहते हैं।

दानिश गौड़ और उनके परिवार के लोगों ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया की कि 29 जून की रात रसूलपुर और बलेलपुर के दस से बारह लोग हथियारों के साथ उनकी निर्माणाधीन फैक्ट्री में पहुंचे थे इससे पहले की वह कुछ समझ पाते सभी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।सभी हथियारों से लैस थे जिसकी वीडियो भी उनके पास मौजूद है।इस दौरान फायरिंग भी हुई लेकिन गनीमत यह रही की किसी को फायर नहीं लगा हालांकि धारदार हथियार से उनके भाई शाहिद पर हमला हुआ है ।

उन्होंने तुरंत ही इसकी जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।पीड़ित परिवार को आशंका है की केस दर्ज होने के बाद अब आरोपी उनके खिलाफ कोई बड़ी साजिश रचकर उल्टे सीधे आरोप लगा सकते हैं। दानिश के अनुसार झगड़े की शुरुआत गांव के युवक और आरोपियों के बीच झगड़े में बीच बचाव करने से हुई थी। लेकिन अब अफवाह उड़ाई जा रही है कि मैच को लेकर विवाद हुआ है जबकि इस झगड़े का मैच से कोई लेना देना ही नही है।

दानिश गौड ने आरोप लगाया कि उक्त लोग आपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं और वह अवैध हथियार भी अपने पास रखते है जिसकी विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। इसके साथ ही उक्त लोगों के खिलाफ अलग अलग थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे भीं दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि आरोपियों की जांच हो और उनके पास जो हथियार हैं वह जब्त किए जाएं। वहीं उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ जो साजिशें रची जा रही है उसकी भी जांच की जाए जो भी हथियार हैं उनकी गंभीरता से जांच हो ताकि भविष्य में इस तरह की घटना ना घटित हो।इस मौके पर गांव के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369