Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर उपचुनाव में कांग्रेस विधायकों ने किया काज़ी आपकी आवाज़ कंपेंन लॉन्च

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के मंगलौर का उपचुनाव बड़े दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है भाजपा बसपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने अपने अपने दलों को जिताने के लिए एडी से चोटी तक के जोर लगा रखे हैं। वहीं मंगलौर उपचुनाव के लिए  कांग्रेस के कई  विधायकों   जिनमे फुरकान अहमद, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति,और आदेश चौहान द्वारा  कांग्रेस प्रत्याशी काज़ी निजामुद्दीन के पक्ष में काजी आपकी आवाज़ के नाम से  कंपेंन लॉन्च किया।

इस मौके पर सभी विधायकों ने   कहा की लोकतंत्र को मजबूत करने और संविधान की रक्षा के लिए  लोग कांग्रेस को  वोट देकर जिताएं।उन्होंने कहा की मंगलौर की अवाम भाजपा जैसी फिरकाप्रस्त ताकतों को हराने का काम करेगी ।उन्होंने कहा की भाजपा का टारगेट केवल और केवल कांग्रेस को हराना है उसका विकास से कोई लेना देना नहीं है आज प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन मंगलौर और नारसन क्षेत्र में आज तक भी कोई विकास कार्य नहीं हुआ जिसका खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ेगा।

इस मौके पर  कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति ने चेतावनी दी की अगर भाजपा ने उपचुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया तो उन्होंने भी चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं।उन्होंने कहा की वह चुनाव आयोग से निवेदन  करेंगे की मंगलौर उपचुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष हो ।इस अवसर पर  ज्वालापुर कांग्रेस विधायक  कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी,जितेंद्र पंवार, परवेज अली आदि भी मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369