Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर उपचुनाव में महिलाओं के कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट गणेश जोशी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

मंगलोर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना के समर्थन में पहुंचे उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी ने महिलाओं से भाजपा को वोट देने की अपील की। महिलाओं की बैठक में गणेश जोशी ने कहा कि मातृ शक्ति हम सब की जननी होती है, वह सब की पालनहार होती है और आज मातृशक्ति ने मन बना लिया है कि आने वाले चुनाव में वह भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी ।

उन्होंने कहा की महिलाएं भी भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना के पक्ष में मतदान कर मातृ शक्ति की सुरक्षा चाहती हैं उन्हें पता है कि भाजपा राज में ही महिला सशक्तिकरण हो सकता है, इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि आज पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर विकास की ओर अग्रसर है,

भाजपा द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं आज महिलाएं स्वरोजगार को अपना रही हैं और अन्य को भी रोजगार दे रही हैं,इस अवसर पर भाजपा नेता ऋषिपाल बालियांन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में और उत्तराखंड प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं,

इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही और सभी ने एक मत से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का वादा किया उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में करतार सिंह भडाना को जिताकर वे अपने भाई को जीताना चाहती हैं, इस अवसर पर जिला महामंत्री अरविंद गौतम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजीत सिंह, जिला प्रभारी आदित्य चौहान,

जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह, जिला मंत्री सतीश सैनी, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा , अरुण लोहान, नेपाल सिंह कश्यप पूर्व राज्य मंत्री, मनोज मुलाना, सोशल मीडिया प्रभारी विकास प्रजापति, नरेंद्र कुमार ,अजय, सचिन चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुदेश चौधरी,आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369