Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर में समाजसेवी और युवा नेता सैयद यावर जैदी की अपील,मंगलौर के विकास के लिए बसपा को करें वोट

Spread the love

आरिफ नियाजी

मंगलौर उपचुनाव में जहां भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताकत इस चुनाव को जीतने के लगाई है वहीं बसपा प्रत्याशी भी दिन रात एक किए हुए है।बसपा प्रत्याशी को सबसे बड़ा लाभ इस बार पूर्व राज्य मंत्री अली हैदर जैदी का भी मिला है अली हैदर जैदी दिन रात मोंटी अंसारी को जिताने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।इतना ही नहीं अली हैदर जैदी का परिवार और उनके समर्थक भी बसपा के लिए कार्य कर रहे हैं और घर घर जाकर मोंटी के लिए वोट की अपील कर रहे हैं।

वहीं युवा नेता सैयद यावर जैदी ने भी खास तौर से युवाओं को बसपा प्रत्याशी मोंटी अंसारी के पक्ष में वोट करने के लिए भरपूर कोशिश कर रहे हैं ।यावर जैदी की मेहनत रंग भी ला रही है जिस तरह से उन्होंने युवाओं को अपने साथ जोड़ा है उससे उबेदुरहमान उर्फ मोंटी की राह आसान भी हो सकती है।यावर जैदी का कहना है की दिवंगत बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी ने मंगलौर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए लेकिन जो उनके प्रस्तावित विकास कार्य थे जो अधूरे रह गए थे

उनको केवल मोंटी अंसारी ही पूरा कर सकते हैं।उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की इस बार का चुनाव मंगलौर में विकास की नई ताबीर लिखेगा मंगलौर के उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और बसपा का है बाकी कांग्रेस कहीं पर नहीं है ।उन्होंने कहा की बसपा को जिताने का मंगलौर की अवाम निर्णय ले चुकी है मोंटी की ऐतिहासिक जीत होगी। उन्होंने कहा की भाजपा कितना भी इस चुनाव में कितनी भी साजिश रच ले जीत बसपा की होगी।उन्होंने कहा की मोंटी अंसारी को सभी वर्गो का समर्थन मिल रहा है सभी लोग आगामी दस जुलाई को बसपा के पक्ष में मतदान करेंगे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369