मंगलौर उपचुनाव में सभी दलों के प्रतियाशियों ने प्रचार तेज कर दिया है एक तरफ जहां भाजपा के बड़े नेताओं ने भी मंगलौर में डेरा डाल लिया है वहीं कांग्रेस भी इस सीट को जीतने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती। बृहस्पतिवार को गुरुकुल नारसन में आयोजित किसानों की महापंचायत ने कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। एक कार्यक्रम के दौरान दर्जनों गांव से बड़ी संख्या में किसान फूल सिंह हॉस्टल पर जमा हुए जहां
उन्होंने कहा की काजी निजामुद्दीन का परिवार हमेशा से इस क्षेत्र के लोगों की सेवा करता आया है काजी निजामुद्दीन ने कभी भी हिंदू मुस्लिम के बीच कोई फासला नहीं समझा उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है हमेशा गांव गांव के लोगों की सेवा में खड़े रहे इसलिए इस बार भाजपा को नहीं बल्कि काजी निजामुद्दीन को मौका मिलना चाहिए।
वहीं इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की भाजपा का विकास से कोई लेना देना नहीं हैं विकास के नाम पर वह लोगों को गुमराह करती है। उन्होंने कहा की वह तो जनता के सेवक हैं अगर किसानों का उन्हे समर्थन मिलता है तो विधायक वह नहीं बल्कि इस क्षेत्र की जनता और यहां के किसान होंगे।उन्होंने कहा की इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम वह करेंगे।उन्होंने कहा की नारसन क्षेत्र का भाजपा सरकार में कोई विकास नहीं हुआ है
आज भी अस्पताल से लेकर स्कूल और सड़कें बदहाल हैं इस बार उन्हें मौका मिला तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के रुड़की महानगर अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने किया।इस मौके पर झबरेड़ा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जात्ति ,कृष्णपाल आर्य,अंकित कुमार,सुधीर कुमार,प्रशांत,राहुल,अतुल,बृजपाल,गजेंद्र सिंह,मोनू,सुभाष,राजपाल सिंह,भूपेंद्र कुमार,नरेश कुमार,चरण सिंह, बिट्टू,अरविंद कुमार,धर्मवीर सिंह,बिट्टू चौधरी,धीर सिंह,
उदयवीर,तपेश्वर,मनोज चौधरी,अतुल जट राणा,अरविंद,सतीश,मनोज,कोकिल,उदयवीर,राहुल राणा,सतीश जट राणा,सोहनवीर,अनुज,मोनू प्रधान,सोनू,मोंटी,शिवांक,आदेश,धर्मेंद्र,जयबिंद,प्रवीण,नरेंद्र,अरुण कुमार,निर्दोष कुमार,संजय कुमार,धीरज,उमेश, बिल्लू, डॉ प्रताप सिंह,नारायण सिंह,विकास,सचिन,भूपेंद्र,प्रशांत,और योगेंद्र राठी समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।