आरिफ नियाजी
रुड़की उत्तरी खंड गंगनहर के अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर बुध बाजार को निशुल्क कराने की मांग को लेकर साप्ताहिक बुध बाजार सेवा समिति के सदस्यों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी।इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया।
आज पांच लोग भूूख हड़ताल पर रहे जिन्होंने बुध बाजार को निशुल्क कराने की मांग की है।इस दौरान समिति के अध्यक्ष रजनीश सैनी ने विभाग पर आरोप लगाया की बुध बाजार की ठेका प्रथा से दुकानदारों का भारी आर्थिक शोषण हो रहा है ठेकेदार और उसके लोग वसूली के नाम पर मोटी रकम वसूलते हैं और ना देने पर गाली गलौच और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं अगर बुधबाजार की ठेका प्रथा को जल्द एस जल्द निरस्त ना किया गया
तो समिति के सदस्य बड़ा आंदोलन करने के लिए भी मजबूर हो जाएंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी।इस मौके पर पांच लोग भूख हड़ताल पर बैठे हैं जिनमे रजनीश सैनी,अरविंद कश्यप,रामानंद कश्यप,सुभाष उर्फ ऋषिपाल और खुर्शीद अहमद प्रमुख रूप से शामिल रहे।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।